Headlines

ममता के हाथ से दिल्ली भी गई? भूपेंद्र यादव से मिलने पहुंचे TMC के 14 बागी सांसद, शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद

.ममता के हाथ से दिल्ली भी गई? भूपेंद्र यादव से मिलने पहुंचे TMC के 14 बागी सांसद, शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

पश्चिम बंगाल के बाद अब ममता बनर्जी के लिए दिल्ली भी दूर होती दिख रही है। पार्टी में मची उठापटक के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 14 सांसदों ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर उनसे मुलाकात की है। खास बात यह है कि इस मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं।सूत्रों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी आज ही दिल्ली पहुंचे हैं। इस मीटिंग में बीजेपी नेता और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव देब भी मौजूद हैं। वहीं, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे से भी पांच सांसद मिलने पहुंचे। बता दें कि सुखेंदु ने आज ही राज्यसभा सांसद पद के साथ-साथ टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है।

इन पांच सांसदों ने की सुखेंदु शेखर से मुलाकात

इससे पहले दिल्ली में ही पांच सांसदों ने सुखेंदु शेखर से मुलाकात की थी। इन सांसदों में बर्दमान पूर्व से सांसद शर्मिला सरकार, हावड़ा के सांसद प्रसून बनर्जी, कूचबिहार सांसद जगदीश बसुनिया, झारग्राम सांसद कालिपद सोरेन और बांकुरा सासंद अरूप चक्रवर्ती शामिल थे।

सुखेंदु शेखर ने क्या कहा?

सुखेंदु शेखर की ओर से बयान जारी कर कहा, “हाल ही में हुए चुनावों में बंगाल के मतदाताओं ने 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर पूर्ण अविश्वास व्यक्त किया। मतदाताओं ने पार्टी के व्यापक भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हो रहे घोर दमन और शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार और कानून व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में फैली घोर विफलता और अराजकता को नकार दिया।”

यह भी पढ़े

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दिया, राज्यसभा सदस्य पद छोड़ा

देवरिया में CMO के उत्पीड़न और प्रताड़ना से परेशान 16 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया 

  80 हजार कमाने वाले इंजीनियर के घर मिला इतना कैश, गिनती के लिए मशीन बुलानी पड़ी

यूपी पंचायत चुनाव: ‘प्रधान जी’ की कुर्सी पर हाई कोर्ट का ब्रेक!  

बर्चस्व की लड़ाई में दो पट्टीदारों में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल

  शहजाद अली हत्याकांड में अन्य 02 प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

बसंतपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया  गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!