सिधवलिया थाना की पुलिस ने लगभग छह किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज )

गोपालगंज पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिधवलिया थाना की पुलिस ने लगभग छह किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक साइकिल भी जब्त की है।
थानाध्यक्ष सोमदेव झा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर साइकिल से जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध साइकिल सवार सिवान जिला के जामो थाना क्षेत्र के हरिहर गांव निवासी सकलदेव सिंह को गिरफ्तार किया । तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 4 किलो 900 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सिधवलिया थाने क्षेत्र के शेर टोला इलाके से सुरेंद्र यादव और सुमित यादव को हिरासत में लिया गया। दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से करीब एक किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़े
पटना में अंधाधुंध फायरिंग, एक किशोर की मौत, 1 साल पहले बड़े भाई की गई थी जान
अशफाक ने 4 नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाया, 5 लाख में हुई डील, नेपाल में बेचने की थी तैयारी
बिहार में बड़ा हादसा, सोन नहर में गिरी कार, विधायक से मिलने गए 4 लोगों की दर्दनाक मौत
बिहार में बड़ा सड़क हादसा! ट्रक-बस में भीषण टक्कर, आंध्र प्रदेश के 3 श्रद्धालुओं की मौत
