रघुनाथपुर : भीषण गर्मी में जर्जर तार,लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर के जलते रहने से हरनाथपुर वासी है परेशान
एक दो दिन में जर्जर तार बदल दिए जाएंगे : जेई
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सिवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत हरनाथपुर गांव निवासी इन दिनों भीषण गर्मी में बिजली के जर्जर तार,लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर के जलते रहने से गांव वासी काफी परेशान और लाचार है।
दिनभर चिलचिलाती धूप और रात में उमस भरी गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों की हालात ऐसे हैं कि न दिन में चैन है और न ही रात में आराम।
ग्रामीण चिकित्सक प्रवीण किशोर का कहना है कि बिजली विभाग केवल कागजों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करता है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। कई गांवों में 8-10 घंटे तक अघोषित कटौती आम बात हो गई है। ट्रांसफॉर्मर की खराबी और लो-वोल्टेज की समस्या भी लगातार बनी हुई है, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई त्वरित समाधान नहीं हो रहा।महिलाओं और बच्चों की स्थिति सबसे ज्यादा दयनीय है। रातभर मच्छरों और उमस से जूझते लोग सुबह होते-होते थक कर चूर हो जाते हैं। छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इस संदर्भ में विभागीय जेई अमित कुमार मौर्य ने बताया कि एक दो दिन में जर्जर बिजली के तार बदल दिए जाएंगे.साथ ही लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर की समस्या को जल्द दूर कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े
मुशहरी में लूट-गोलीकांड का 5 घंटे में खुलासा:2 अपराधी गिरफ्तार, लूट के मोबाइल और बाइक बरामद
ममता को सबसे बड़ा झटका… बागियों की लिस्ट में ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ वाली सयानी घोष भी
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर
साइबर थाना, सिवान की बड़ी सफलताः मई माह में 2.30 लाख से अधिक राशि पीड़ितों को कराई गई रिफंड
मुफ्फसिल थानान्तर्गत विशेष छापामारी के क्रम में 62.15 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
