भगवानपुर हाट बीडीओ कुमार विशाल का हुआ प्रोन्नति
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सिवान ):

वेतनमान एवं पदोन्नति विभागीय आदेश के आलोक में 9 जून 2026 को अधिसूचना जारी की गई । अधिसूचना के अनुसार
विभाग द्वारा प्रथम प्रोन्नति के पदक्रम ( रखंड विकास पदाधिकारी , कार्यपालक दंडाधिकारी ) के स्तर में, उसके विहित वेतनमान ( वेतन स्तर _ 9 ) सहित, अस्थाई स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार प्रदान किया गया है । इस संबंध में बीडीओ कुमार विशाल ने कहा कि नए वेतनमान मिलना एवं प्रोन्नति होना सेवा अवधि का खुशखबरी होता है।
उन्होंने कहा कि विभाग हमारा वेतन स्तर 9 कर प्रोन्नति दिया है । इससे काफी खुशी है । प्रोन्नति मिलने पर प्रखंड एवं अंचल कार्य के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बीडीओ को बधाई दी है ।
बधाई देने वालों में सीओ धीरज कुमार पांडेय , बीपीआरओ सर्वजीत कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी कन्हैया कुमार , बी ई ओ राकेश कुमार, विशाल कुमार , प्रधान सहायक राजीव कुमार आदि शामिल थे।
यह भी पढ़े
युवा साहित्यकार आस्था दीपाली भारत-नेपाल हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित
अमनौर में बाइक में ठोकर लगने पर युवक ने ऑटो का शीशा तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी
टीबी मुक्त बिहार के लिए जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता जरूरी : राज्यपाल
