Headlines

चिरांद चेतना महोत्सव के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे

चिरांद चेतना महोत्सव के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे

29 जून को गंगा गरिमा रक्षा संकल्प समारोह में जुटेंगे लाखों श्रद्धालु,

बिहार में पर्यावरण व सांस्कृतिक संरक्षण का होगा संदेश

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सारण जिले के चिरांद में आगामी 29 जून को आयोजित होने वाले चिरांद चेतना महोत्सव एवं गंगा गरिमा रक्षा संकल्प समारोह को लेकर उत्साह चरम पर है। चिरांद विकास परिषद द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। परिषद को मुख्यमंत्री कार्यालय से उनकी सहमति प्राप्त होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गंगा, सरयू और सोन नदियों के त्रिवेणी संगम पर अवस्थित चिरांद भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पुरातात्विक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण के आगमन से जुड़ी मान्यताओं वाला यह क्षेत्र भविष्य में सतत विकास और सांस्कृतिक संरक्षण का आदर्श मॉडल बन सकता है।

चिरांद विकास परिषद के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना, पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जनजागरण फैलाना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। समारोह के दौरान गंगा संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरणीय संतुलन को लेकर सामूहिक संकल्प भी लिया जाएगा।

परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं आम नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़े

जेनिथ कॉमर्स एकेडमी में मैंगो फेस्टिवल का आयोजन, विद्यार्थियों ने उठाया आम के विविध स्वादों का आनंद

12 साल बेमिसाल जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा ने किया जनसंपर्क

पटना जंक्शन पर सक्रिय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, कई मोबाइल बरामद

पटना में बालू घाट लूटकांड का खुलासा, एक लाख का इनामी अपराधी ‘कल्लू’ समेत पांच गिरफ्तार

बिहार में विजिलेंस ने चौकीदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, ASI के इशारे पर घूस मांगने का आरोप

रघुनाथपुर : प्री मानसून के आने से भीषण गर्मी से आवाम को मिली निजात

शंकराचार्य जी के गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के सफलता हेतु किया गया महायज्ञ

आज श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी परमा (पुरुषोत्तमी) एकादशी, व्रत से मिलता है अश्वमेध यज्ञ के समान फल

दार्जिलिंग लैंडस्लाइड में सीवान के इंजीनियर सतीश तिवारी की मौत, चार अन्य घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!