Headlines

जहरीली शराब कांड का आरोपित धंधेबाज एक बार फिर से शराब के साथ गिरफ्तार

जहरीली शराब कांड का आरोपित धंधेबाज एक बार फिर से शराब के साथ गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट  थाना क्षेत्र के ब्राह्मस्थान गांव में गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर देशी शराब और 180 एमएल के 24 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान ब्रह्मस्थान गांव निवासी जमादार राय के रूप में हुई है । थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है ।

 

सूचना के सत्यापन के बाद पीएसआई छपीत कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की । छापेमारी में ब्रह्मस्थान निवासी जमादार राय को 50 लीटर देशी शराब तथा 180 एमएल के 24 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है । वहीं गिरफ्तार धंधेबाज के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया ।

गौरतलब हो कि वर्ष 2022 के दिसंबर माह में जहरीली शराब के धंधेबाज के कारण पांच शराबियों की मौत हो गई थी । जिसमें ब्रह्मस्थान गांव के अवध मांझी , अमीर मांझी , शंभू राय , महेश राय एवं सोधानी मीरा टोला के राजेंद्र पंडित मरने वालों में शामिल थे ।जिसके आरोप में पुलिस ने करवाई करते हुए ब्रह्मस्थान गांव के धंधेबाज जमादार राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । एक बार फिर से शराब के साथ गिरफ्तार जमादार राय को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि शराब के साथ मौत बेचता है ।

यह भी पढ़े

नागालैंड से घर आ रहा युवक का शव सोनपुर रेलवे लाइन के किनारे मिला

एकमा की खबरें :   शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बिहार में बायोमेट्रिक हाजिरी पर मिलेगा शिक्षकों का वेतन

ईरान-अमेरिका टकराव के 108 दिन

टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने त्रिपुरा की NCPI पार्टी में विलय किया,क्यों?

बिहार और पूर्वी यूपी की पिड़िया कला

अमेरिका-ईरान का 14 सूत्रीय शांति समझौता

राष्ट्र निर्माण में मध्यम वर्ग का अभूतपूर्व योगदान-मोदी

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!