Headlines

पचरुखी प्रखंड के  17 कार्यपालक सहायकों को दी गयी विदाई 

पचरुखी प्रखंड के  17 कार्यपालक सहायकों को दी गयी विदाई

स्थानांतरण पर आयोजित हुआ विदाई सह सम्मान समारोह,
बीडीओ ने की कार्यों की सराहना-
श्रीनारद मीडिया, सुभाष कुमार शर्मा, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के पचरुखी  प्रखंड में बुधवार को एक भावुक और सम्मानपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब प्रखंड में कार्यरत सभी 17 कार्यपालक सहायकों के विभिन्न प्रखंडों में स्थानांतरण होने पर उनके सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लेकर कार्यपालक सहायकों के योगदान को याद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान स्थानांतरित कार्यपालक सहायकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर बीडीओ वैभव शुक्ला ने सम्मानित किया गया। इस अवसर श्री शुक्ला ने कार्यपालक सहायक के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इन कर्मियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ किया है।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव शुक्ला ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य और नियमित प्रक्रिया है। सरकार के नियमों के अनुसार समय-समय पर कर्मियों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर तबादला किया जाता है, ताकि प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और अनुभव का आदान-प्रदान होता रहे।

 

उन्होंने कहा कि कार्यपालक सहायक प्रखंड प्रशासन के अभिन्न अंग होते हैं। सरकारी योजनाओं के संचालन, डिजिटल कार्यों के निष्पादन, जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

बीडीओ ने सभी स्थानांतरित कार्यपालक सहायकों के प्रति हर्ष जताते हुए कहा कि वे अपने नए कार्यस्थल पर भी उसी समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें, जिससे प्रशासन और जनता दोनों को लाभ मिल सके l
विदाई समारोह के दौरान सभी 17 कार्यपालक सहायकों को सम्मानित किया गया।

 

वही कार्यपालक सहायकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पचरुखी में मिला सहयोग, स्नेह और कार्य का अनुभव उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने प्रखंड प्रशासन, अधिकारियों और सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर बीडीओ वैभव शुक्ला, बड़ा बाबू सुनील सिंह, आईटी सहायक अनुराधा कुमारी, क्लर्क अविनाश पांडे, वीसी कमल गुप्ता, कार्यपालक सहायक उपेंद्र कुमार, शिक्षक अभिषेक कुमार, कार्यपालक संजीव कुमार, सचिन कुमार, दुर्गेश कुमार, सुजीत कुमार, सुभाष कुमार शर्मा,सुरेश भगत, शशिकांत सिंह, विकाश कुमार, अनुपम बैठा,मुकेश बैठा,अजय प्रसाद, पप्पू कुमार, संजय पासवान,अनिल कुमार, निश्चय कुमार, रूपेश कुमार, सुनील कुमार पंडित, सुधांशु कुमार,, अनिल कुमार, सेवा राम आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें

सम्राट कैबिनेट की बैठक में कुल 20 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है

मोदी पर टिप्पणी खरगे को पड़ी भारी,कैसे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई

पार्टी में टूट के बाद कौन बना और कौन मिटा?

Leave a Reply

error: Content is protected !!