Headlines

मशरक थाना के नए थानाध्यक्ष बने उज्जवल कुमार, संभाला पदभार

मशरक थाना के नए थानाध्यक्ष बने उज्जवल कुमार, संभाला पदभार

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


मशरक थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में उज्जवल कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है।पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोगात्मक संबंध स्थापित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

 

नवपदस्थापित थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण, जन शिकायतों का त्वरित निष्पादन तथा लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहेगा। उन्होंने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

बताया जाता है कि इससे पूर्व उज्जवल कुमार छपरा क्राइम ब्रांच में पदस्थापित थे, जहां उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों के अनुसंधान एवं अपराध नियंत्रण में अपनी भूमिका निभाई थी। उनके पदभार ग्रहण करने पर स्थानीय लोगों एवं पुलिस कर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई।

यह भी पढ़े

पटना में कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा, अपार्टमेंट में घुसकर मारी थी गोली

पचरुखी प्रखंड के  17 कार्यपालक सहायकों को दी गयी विदाई 

सम्राट कैबिनेट की बैठक में कुल 20 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है

मोदी पर टिप्पणी खरगे को पड़ी भारी,कैसे?

Leave a Reply

error: Content is protected !!