पटना में कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा, अपार्टमेंट में घुसकर मारी थी गोली
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शास्त्रीनगर के एक अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी दिलीप सिंह को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में फरार आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया. इसे दानापुर के शाहपुर से गिरफ्तार किया गया है. इसने 31 मार्च को कारोबारी दिलीप सिंह की हत्या करने का प्रयास किया था और फरार होने में सफल रहा था. सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में इसकी करतूत कैद हो गई थी.इसके बाद से लगातार पुलिस इसे खोज रही थी.
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि यह दानापुर इलाके में किसी की हत्या करने की फिराक में है. इसके बाद घेराबंदी कर इसे गिरफ्तार कर लिया गया. रवि के खिलाफ में शास्त्री नगर थाने में हत्या के प्रयास के तहत केस दर्ज किया गया था. रवि मूल रूप से शाहपुर इलाके का रहने वाला है. विदित हो कि शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात हथियारबंद अपराधकर्मियों द्वारा व्यवसाई दिलीप सिंह को उनके अपार्टमेंट जी.एस. इनक्लेव में घुस कर गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था.
इस संबंध में शास्त्रीनगर थाना में एक अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था.भूमि व्यवसायी की हत्या की रच रहा था साजिश उक्त गिरफ्तार अपराधी द्वारा पुनः वर्चस्व एवं उगाही के लिए पटना जिला के दानापुर के एक भूमि व्यवसायी की हत्या की योजना बनाने की बिहार एसटीएफ को प्राप्त हुई.
उक्त सूचना के आलोक में बिहार एसटीएफ एवं पटना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर अभियुक्त रवि कुमार उर्फ रवि सरकार को गिरफ्तार किया गया.दर्ज हैं सात आपराधिक मामले गिरफ्तार अपराधी रवि कुमार उर्फ रवि सरकार के विरूद्ध पटना जिला के कई थानों में हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित सात कांड दर्ज है.
यह भी पढ़ें
सम्राट कैबिनेट की बैठक में कुल 20 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है
मोदी पर टिप्पणी खरगे को पड़ी भारी,कैसे?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई
