मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित योग शिविर में लोगों ने किया योग-प्राणायाम
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को विशेष योग शिविर आयोजित किया गया. आयोजित योग शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया.शिविर में प्रतिभागियों को योग के महत्व और नियमित अभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई।
योग क्रियाओं का अभ्यास में ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित विभिन्न योग क्रियाओं को कराया गया.लोगों को तनाव, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य गैर-संचारी रोगों की रोकथाम में योग की भूमिका के बारे में भी जागरूक किया गया.
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रोहित कुमार ने कहा कि लोग अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर निरोग हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि नियमित योग और प्राणायाम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा जीवनशैली से जुड़ी कई बीमारियों से बचाव संभव है। शिविर में स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता और आम लोग शामिल रहे।
यह भी पढ़े
मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा:सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई
सुनील कुमार श्रीवास्तव बने प्रयास संगठन के संरक्षक
श्रीराम वेद विद्यालय में सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजित
