Headlines

सिधवलिया की खबरें :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत शुगर मिल्स क्‍लब परिसर हुआ योगाभ्‍यास

सिधवलिया की खबरें :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत शुगर मिल्स क्‍लब परिसर हुआ योगाभ्‍यास

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):


भारत शुगर मिल्स, सिधवलिया के क्लब परिसर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का नेतृत्व महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी ने किया l सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l

योग प्रशिक्षक एच आर दिनेश तिवारी एवं क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर अभय मिश्रा ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और ताड़ासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया l महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है यह तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है l

 

भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से मुक्ति के लिए हर व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए l उन्होंने सभी से नियमित योग करने की शपथ भी दिलाई l कार्यक्रम के अंत में जीएम ने कहा कि स्वस्थ कर्मचारी ही मिल की असली पूंजी है l

योग से कार्यक्षमता बढ़ती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होती है l इस मौके पर मिल के प्रोडक्शन हेड एच बी पॉल ,इंजीनियरिंग हेड मधुप कुमार, डिस्टिलरी हेड प्रदीप शुक्ला, असिस्टेंट एच आर रजनीश सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद रहे l

 

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):


महमदपुर थाने की पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल 11चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है l पुलिस ने इस मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है l गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है l

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
महमदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि थानाक्षेत्र के कुशहर गांव में चोरी की बाइक छिपाकर रखी गई है l सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार द्वारा महमदपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी करवाई गई l पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया l पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम चंदेश्वर साह बताया जो सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र के गंदामन गांव का रहने वाला है और वर्तमान में अपने ससुराल कुशहर गांव में रहता था l

एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के ससुराल स्थित घर से 3 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई l गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर महमदपुर एवं बैकुंठपुर थानाक्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की अन्य 8 मोटरसाइकिल बरामद की गई l
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रेवतीथ गांव से दूसरे आरोपी बुलेट उर्फ साहेब को भी गिरफ्तार किया है l

एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि यह गिरोह
बाइक के इंजन नंबर और चेचिस नंबर बदलकर तथा फर्जी कागजात तैयार कर आम ग्राहकों को झांसे में लेता था.चोरी की बाइक को सस्ते दामों में बेच दिया जाता था l
एसडीपीओ ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है l
उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, अविलंब ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा l

 

चोरी की बाइक के साथ एक युवक  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महमदपुर पुलिस ने बगीस मोड़ से वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया ह l थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच चल रही थी, तभी एक बाइक सवार को रोका गया तथा कागजात मांगने पर वह घबरा गया l
सख्ती से पूछताछ और इंजन-चेचिस नंबर मिलाने पर बाइक चोरी की निकली l गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी निक्कू कुमार के रूप में हुई है l
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि बाइक कहां से चुराई और इसे कहां ले जाया जा रहा था l प्राथमिकी कर आरोपी को न्यायालय में भेज दिया गया है l पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा है या नहीं l

यह भी पढ़े

मारपीट में जख्मी की मौत इलाज के दौरान होने के बाद शव आते मचा कोहराम

मुहर्रम में सौहार्द बनाए रखने की अपील, शांति समिति की बैठक संपन्न

लच्छी कैतूका में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अभिषेक बने डीएसपी तो दानीष बने पंचायती राज पदाधिकारी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

Leave a Reply

error: Content is protected !!