कार से 135 लीटर शराब बरामद, चालक फरार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहीमा-सरेया पहाड़ पथ एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। थाने की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप लेकर एक वाहन क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान पुलिस को देखकर चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें से कुल 135 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद कार और शराब को जब्त कर लिया गया। फरार चालक की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि ने शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है तथा इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े
सीएचसी में कार्यरत एएनएम कर्मियों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
बिहार सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने 16 सदस्यीय सारण टीम सासाराम रवाना
बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली
बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली
सहरसा में कोशी बांध पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अंचल कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर में बारूदी सुरंग फटने से एक जेसीओ समेत सेना के चार जवान घायल
MBBS परीक्षा में अदिति कुमारी ने किया टॉप, दारौंदा के बगौरा पंचायत का बढ़ाया मान
