दहेज हत्याकांड के फरार अभियुक्त के घर का हुआ कुर्की
श्री नारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, छपरा (बिहार)
सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के अभिमान ढोरलाही गांव में शनिवार को पुलिस ने दहेज हत्या कांड में फरार चल रहे आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती की।
छपरा माननीय न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती साक्षी प्रखर के निर्देश पर यह कार्रवाई कांड संख्या 237/25 को लेकर की गई।थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि पानापुर थाना क्षेत्र के निवासी भागीरन राम ने अपनी पुत्री की हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से दान-दहेज देकर ढोढ़ाही गांव में की थी। शादी के बाद ससुराल वालों ने गला दबाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जला दिया।
भागेरन राम के अनुसार, 31.07.25 को उनके दामाद ने फोन कर बताया कि “आपकी बेटी की तबीयत खराब है”। जब वे बेटी के ससुराल पहुंचे तो वहां उनका छोटा नाती रो रहा था।उसने बताया कि माँ को सभी ने मिलकर हत्या कर शव जला दिया।उसने पूरी घटना की जानकारी दी।
इस मामले में फरार चल रहे आरोपी बिजेंदर राम प्रभावती देवी पति शिवचरण राम और सरोज राम के घरों की पुलिस ने दल-बल के साथ कुर्की-जब्ती की। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने घरों से सामान जब्त कर सूची तैयार की है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई के बाद भी अगर आरोपी हाजिर नहीं होते हैं तो आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
