Headlines

दुनिया में धर्म सिर्फ भारत का है :रामाशीष सिंह

दुनिया में धर्म सिर्फ भारत का है :रामाशीष सिंह

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

दयानंद मेडिकल कॉलेज सिवान में गुरुवार को चेतना (प्रज्ञा प्रवाह)सिवान इकाई द्वारा “भारत बोध और सांस्कृतिक अवधारणा” विषयक पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।

 

मुख्य वक्ता प्रज्ञा प्रवाह राष्ट्रीय कार्यकारणी समिति के सदस्य व प्रचारक रामाशीष सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में धर्म सिर्फ भारत का है बाकी कहीं मजहब है तो कहीं रिलिजन।

 

इनकी अवधारणाएं बिल्कुल विपरीत है। संसार में करोड़ों वर्ष पूर्व मनुष्य का अवतरण भारत की धरती पर ही हुआ।विभिन्न ऐतिहासिक संदर्भों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि धरती को मां कह कर संबोधित करने कि हमारी दृष्टि सहस्रों वर्ष पुरानी है।


विषय प्रस्तुति करते हुए डॉक्टर अशोक प्रियंबद ने कहा कि भारत दुनिया के एक प्राचीनतम जीवंत राष्ट्र है।इसकी सभ्यता संस्कृति आज भी दुनिया के मार्गदर्शन में सक्षम है। दुनिया पर छाए हरेक संकट का एकमात्र निदान भारत के पास है क्योंकि भारत की संस्कृति प्रकृति के साथ समन्वय पर विकसित हुई है।उसके साथ संघर्ष पर नहीं।

 

कार्यक्रम के अध्यक्ष दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज,सिवान के संरक्षक पूर्व प्राचार्य डॉ प्रजापति त्रिपाठी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में भारतीय संस्कृति को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बताते हुये कहा कि यह विश्व को जोड़ने और मानवता को स्थापित करने वाली है।आज पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और परिवेश में जीने की होड़ लगी हुई है।हमें अपने संस्कृति पर गर्व होना चाहिए।

मंच का संचालन प्रज्ञा प्रवाह के डॉक्टर विजय कुमार पाण्डेय और धन्यवाद ज्ञापन विभाग संयोजक प्रोफेसर अवधेश शर्मा ने किया।मंच पर महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर मखदूम सराय प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष व समाजसेवी रमेश सिंह और दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज सिवान के शासी निकाय के सचिव डॉ रामानंद पांडेय उपस्थित रहे।

 

साथ ही कार्यक्रम की सफलता में प्राचार्य डॉ सुधांशु शेखर त्रिपाठी ,प्रज्ञा प्रवाह के जिला संयोजक डॉ शैलेश कुमार राम,नगर संयोजक ऋत्विक भारद्वाज, प्रचार विभाग प्रमुख अमन कुमार और डॉ पूनम त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

 

प्रोफेसर मुंशीधर यादव,प्रोफेसर प्रियरंजन शुक्ल,प्रोफेसर रविंद्र नाथ पाठक,नवीन सिंह परमार,रोहित सिंह,इंदल सिंह , डॉ राजा प्रसाद, डॉ उपेंद्र नाथ पर्वत,कृष्ण सिंह,रेखा शर्मा,लीलावती गिरी और अनुराधा गुप्ता सहित विभिन्न सामाजिक संगठन और शैक्षणिक संस्थानों के विद्वजन व गणमान्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

जन विकास सामाजिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा मुहर्रम पर किया गयाशरबत एवं मिठाई का वितरण

शिक्षा पाने के लिए हनुमान जी ने किया था शादी –  मालती 

सिधवलिया की खबरें :  दुकान का शटर काटकर नगदी सहित हजारों की संपत्ति  चोरी 

महम्‍मदपुर सेंट्रल बैंक के सामने सड़क पर बने बड़े गड्ढे  से आए दिन हो रहे हैं दुर्घटनाएं

28 जून से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए मशरक में निकली जागरूकता प्रभात फेरी

दाऊदपुर  में हाइवा के चपेट में आने से होटल संचालक की  मौत

भीखपुर  में  मुहर्रम के अवसर पर निकला दो बड़े ताजियों का  भव्य जुलूस

सहेली को पता था ‘सीक्रेट’… राज खुलने के डर से मार डाला

पूर्णिया में बाइक सवार भाइयों पर बदमाशों ने किया हमला

Leave a Reply

error: Content is protected !!