चिरांद में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
29 जून को चिरांद चेतना महोत्सव एवं गंगा महाआरती में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

छपरा जिले के चिरांद में आगामी 29 जून को आयोजित होने वाले चिरांद चेतना महोत्सव एवं भव्य गंगा महाआरती कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर जिलाधिकारी वैभव कुमार ने शनिवार को चिरांद स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पार्किंग, वीआईपी आगमन, मंच व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया।
गौरतलब है कि चिरांद विकास परिषद एवं गंगा समग्र उत्तर बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला चिरांद चेतना महोत्सव एवं गंगा महाआरती इस वर्ष अपने आयोजन के 19वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके अलावा धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अंचलाधिकारी आंचल कुमारी,डोरीगंज थानाध्यक्ष राजशेखर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें
दुनिया में धर्म सिर्फ भारत का है :रामाशीष सिंह
जन विकास सामाजिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा मुहर्रम पर किया गयाशरबत एवं मिठाई का वितरण
शिक्षा पाने के लिए हनुमान जी ने किया था शादी – मालती
सिधवलिया की खबरें : दुकान का शटर काटकर नगदी सहित हजारों की संपत्ति चोरी
महम्मदपुर सेंट्रल बैंक के सामने सड़क पर बने बड़े गड्ढे से आए दिन हो रहे हैं दुर्घटनाएं
28 जून से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए मशरक में निकली जागरूकता प्रभात फेरी
दाऊदपुर में हाइवा के चपेट में आने से होटल संचालक की मौत
भीखपुर में मुहर्रम के अवसर पर निकला दो बड़े ताजियों का भव्य जुलूस
