Headlines

 सिधवलिया की खबरें: मारपीट में दो महिला सहित आठ व्यक्ति घायल

सिधवलिया की खबरें: मारपीट में दो महिला सहित आठ व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जमीनी विवाद एवं ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुई मारपीट में दो महिला सहित आठ व्यक्ति घायल हो गए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l वहीं, स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने पांच घायल व्यक्तियों को गोपालगंज भेज दिया l

 

बता दें कि शनिवार की सुबह थाने क्षेत्र के बिशुनपुरा बाजार गांव में ट्रैक्टर निकालने के मामले में हुई मारपीट में झूमन देवी, नंदलाल साह,छोटेलाल साह,विक्की कुमार,रंजय कुमार और दिलीप कुमार तथा बुचेया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में मंकेश्वर यादव और उमा देवी घायल हो गए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l

वहीं, स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने बिशुनपुरा के नंदलाल साह, विक्की कुमार,रंजय कुमार, दिलीप कुमार और बुचेया के मंकेश्वर यादव को गोपालगंज रेफर कर दिया l

 

मारपीट के मामले दो आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के हलुवार और सियरुवा गांव में छापेमारी कर पूर्व के मारपीट के मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया l

 

थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि कुछ दिन पहले हलुवार और सियरुवा गांव के कुछ लोगों ने मारपीट किया जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी

 

जिसमें पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि हलुवार के शेषनाथ सिंह और सियरुवा के विशाल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया l

यह भी पढ़ें

दरौली के महुजा बेसिक स्कूल के हेडमास्टर को डीईओ ने किया निलंबित

मां बेटा को मारपीट कर किया घायल

रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बी.एड. प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

केवाईपी बचाओ अभियान के तहत राज्यव्यापी आंदोलन का आगाज़

टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए मशरक में हुई समीक्षा बैठक

नवविवाहित पति अपनी पत्नी को ससुराल से घर लाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा

Leave a Reply

error: Content is protected !!