महम्मदपुर पुलिस ने चोरी कांड के आरोपी को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया ( गोपालगंज ) l

पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महम्मदपुर थाना पुलिस ने चोरी कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है l
पुलिस ने चोरी कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त पूर्वी चंपारण जिले के थाना-डुमरियाघाट के रामपुर डुमरिया गांव के भालर सहनी के पुत्र संजय कुमार को डुमरिया से विधिवत गिरफ्तार कर लिया l
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त चोरी के एक मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था , पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर उसे दबोचा l
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.वहीं पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है l
महम्मदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है l किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा l
यह भी पढ़ें
मुख्यमंत्री सम्राट का बंगला अब निशांत कुमार के नाम, राबड़ी देवी की भी नए घर में हुई एंट्री
मोतिहारी आदापुर हत्याकांड: 7 दोषियों को आखिरी सांस तक जेल, कोर्ट ने लगाया 33-33 हजार का जुर्माना
मशरक में पेंशन लेकर लौट रहे सेवानिवृत्त सैनिक से ₹21,800 की झपटमारी
सेवानिवृत्ति पर भावुक विदाई, प्रधानाचार्य अशोक सिंह के योगदान को किया गया याद
डीएम के यहां दर्ज शिकायतों की जांच को सिविल सर्जन ने किया सीएचसी का निरीक्षण,लगाई फटकार
दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्त गिरफ्तार
गरखा प्रखंड के फुरसतपुर गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे का अखण्ड अष्टजाम शुरू
सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन
