Headlines

स्कॉर्पियो- ट्रक की टक्कर में दंपती समेत तीन की मौत एक घायल

स्कॉर्पियो- ट्रक की टक्कर में दंपती समेत तीन की मौत एक घायल

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र स्थित आरा-बक्सर हाईवे पर रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देघरा गांव के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।मृतकों की पहचान जिओ कंपनी में कार्यरत प्रकाश सिंह, उनकी पत्नी पल्लवी सिंह और रिश्तेदार सौरव सिंह के रूप में हुई है। घायल सिट्टू सिंह उर्फ कुमार गौरव का इलाज चल रहा है।

 

बताया जा रहा है कि प्रकाश और पल्लवी की शादी इसी साल 12 फरवरी को हुई थी। दोनों मनाली घूमने के बाद नोएडा होते हुए झारखंड के देवघर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को स्कॉर्पियो से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

 

डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में स्कॉर्पियो के ट्रक में पीछे से टकराने की बात सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें

हैंडबॉल का ट्रायल आरंभ , राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे खिलाड़ी-  विजय

 सिधवलिया की खबरें : रास्ता बंद करने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

नेहा म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हुआ भोजपुरी गीत जिंदगी जियल छोड़ देहब, दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार

साथिया फाउंडेशन : तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण पूरा, 40 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र

Leave a Reply

error: Content is protected !!