Headlines

सीवान: बालू लादते समय मजदूर को मिला सोने का बिस्किट, दुकानदार के साथ झड़प

सीवान: बालू लादते समय मजदूर को मिला सोने का बिस्किट, दुकानदार के साथ झड़प

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार स्थित एक गिट्टी-बालू की दुकान पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बालू लाद रहे एक मजदूर को अचानक बालू के ढेर में से एक सोने का बिस्किट मिल गया। हैरान मजदूर ने तुरंत इसे दुकानदार को दिखाया। दोनों बिस्किट की सत्यता जानने के लिए पास की आभूषण दुकान पर पहुंचे, जहां ज्वेलर ने जांच कर बिस्किट की कीमत लाखों रुपये बताई।

 

जैसे ही कीमत का पता चला, मजदूर और दुकानदार के बीच बिस्किट के मालिकाने को लेकर नोक-झोंक शुरू हो गई। दोनों पक्ष अपना हक जताने लगे। देखते-ही-देखते दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए और विवाद तेज हो गया।

 

स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को बिस्किट सहित थाने ले गई। थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। बिस्किट की असली प्रकृति, उसका स्रोत और मालिकाना हक तय करने के लिए जांच चल रही है।

 

यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। कई लोग इसे संयोग मान रहे हैं तो कुछ इसे बड़े साजिश का हिस्सा भी बता रहे हैं। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें

लखीसराय पुलिस ने टॉप-10 अपराधी नितेश को दबोचा

जमुई के डूमरी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 933 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

गयाजी में साइबर ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल नंबर जब्त:सिम कार्ड के जरिए होती थी ठगी

सोनू-मोनू को अरेस्ट कर घिर गई पुलिस, खुद जांच के लिए पहुंचे DIG

सहरसा: पुलिस की सघन छापेमारी, नहीं मिला कोई सरकारी अभिलेख

मुजफ्फरपुर में 13 साल बाद एसटीएफ के हत्थे चढ़ा कुख्यात लुटेरा मजफूर अहमद

जलावन की लकड़ी को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष, शिवहर में एक की मौत, छह से अधिक घायल

ट्रेन के इंजन के आगे खड़ी हो गई महिला दरोगा

दरभंगा के आदित्य राज आनंद बने इसरो में वैज्ञानिक

स्कॉर्पियो- ट्रक की टक्कर में दंपती समेत तीन की मौत एक घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!