Headlines

हनुमन प्राणप्रतिष्ठा के लिए हजारों भक्तों ने त्रिवेणी संगम से की जलभरी

हनुमन प्राणप्रतिष्ठा के लिए हजारों भक्तों ने त्रिवेणी संगम से की जलभरी

श्रीनारद मीडिया,  मनोज तिवारी,  छपरा,  (बिहार)

छपरा  सदर प्रखंड के डोरिगंज थाना क्षेत्र मे हनुमद प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ समरोह के लिए गंगा संयुक्त और सोन के संगम के सामने राघोबाबा तट से जलभरी की गई।

 

जलभरी के लिए शोभा यात्रा की शुरुआत कंसदियर शिव मंदिर प्रांगण स्थित हनुमान जी के नव निर्मित मंदिर के यज्ञ स्थल से शुरु होकर मुसेपुर,बलुआ,डामरीकरण,सिंगही होते हुए मेहरौली के सामने संगम पर पहुंची।

वहां सभी ने स्नानकिया और आचार्य राकेश मिश्र और ब्राम्हण मंडली के वैदिक मंत्रोचार से गंगा मैया की पूजन अर्चना की और यज्ञ के जलका संकल्पकराया और यत्ज्ञ मंडप के लिएनदी तटसे शोभा यात्रा जत्था के सांथ रवाना हुए।शोभा यात्रा मे नर-नारी,बच्चे वृद्ध सभी डी जे के धुन और भगवान श्रीराम और हनुमान के भक्ति गीत पर झूमते नजर आए।शोभा यात्रा मे घोडो के झुंड ने भी भक्ति गीत पर थिरकते नजर आए।

मोटर-वाहन से सफर करने वाले भी गडी से उतर कर जै जै श्रीराम जय जय श्री हनुमानजी के नाडा लगाकर झूमते नजर आए।तीन दिनो तक चलने वाले यज्ञ की पूर्ण आहुति 8 जुलाई को भंडारे के सांथ संपन्न होगी।जलभरी शोभा यात्रा का नेतृत्व कैप्टन संतोष कुमार सिंह ने की।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!