अमनौर में बजरंगबली जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड अष्टयाम
एसएच-73 से होते हुए पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा तक पहुंची शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा क्षेत्र
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, छपरा (बिहार):

*अमनौर प्रखण्ड के धरहरा खुर्द पंचायत के खोरी पाकर खड़ग गांव स्थित तिलक ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में बजरंगबली जी की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू किया गया। इसके पूर्व गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं, कुआरी कन्याओं, पुरुषों, बच्चों और जनप्रतिनिधियों की भारी भीड़ उमड़ी।
कलश यात्रा तिलक ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर से शुरू होकर एसएच-73 मार्ग से होते हुए खोरी पाकर गोविंद गांव पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा अमनौर पर्यटक स्थल केंद्र “बड़ा पोखरा” पहुंची। यहां आचार्य पंडित दुर्गा तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने अपने कलशों में जल भरा।
जलभरी के बाद सिर पर कलश लेकर श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे। मंदिर पहुंचने पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अखंड अष्टयाम का शुभारंभ किया गया। पूजा विधि पंडित विपिन मिश्रा ने संपन्न कराई।
कलश यात्रा के दौरान डीजे, बैंड-बाजा, झांकी आकर्षण का केंद्र रहे। “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में सजे हुए चल रहे थे।
कार्यक्रम में शिवनारायण सिंह,राजद अध्यक्ष मुन्ना चौहान,पूर्व जिला पार्षद अमरेन्द्र बैठा मुन्ना,किरण देवी सरपंच, मनबोध सिंह,दीनानाथ शर्मा सुरेश महतो, गौरव कुमार, सुरजीत सिंह, प्रवीण सिंह, उर्मिला देवी, रेखा देवी, अमित महतो, धर्मेंद्र, जितेन्द्र, सोनु, अंकित, शाहिल, रंजित महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
आयोजन समिति और ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अष्टयाम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
मशरक में भगवान श्री जगन्नाथ का जलाभिषेक, श्रद्धा के साथ निकली रथ यात्रा
सीवान: बालू लादते समय मजदूर को मिला सोने का बिस्किट, दुकानदार के साथ झड़प
लखीसराय पुलिस ने टॉप-10 अपराधी नितेश को दबोचा
जमुई के डूमरी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 933 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
गयाजी में साइबर ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल नंबर जब्त:सिम कार्ड के जरिए होती थी ठगी
