धोखाधड़ी और लूट मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों का है रिकॉर्ड
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

मोतिहारी जिला के गोविंदगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी एवं लूट कांड में वांछित 7 हजार रुपये के इनामी आरोपी अनिल राय को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र स्थित मझौपुर हजारी गांव का निवासी है.
उसके विरुद्ध गोविंदगंज थाना कांड संख्या 280/25 दर्ज है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा,पुलिस के अनुसार अनिल राय लंबे समय से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिलने पर गोविंदगंज थाना पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई (DIU) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
कई आपराधिक मामलों में दर्ज है पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ साहेबगंज थाना में मारपीट, धोखाधड़ी, उत्पात एवं अन्य संदेहास्पद गतिविधियों से जुड़े कुल छह मामले दर्ज हैं.
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई,इस कार्रवाई का नेतृत्व अरेराज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रवि कुमार के निर्देशन में किया गया. टीम में गोविंदगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार, DIU प्रभारी करण कुमार सिंह तथा गोविंदगंज थाना एवं DIU के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
यह भी पढ़ें
रघुनाथपुर : कड़सर मोड पर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात लोगों ने किया चकनाचूर
उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को किया गया सम्मानित
रघुनाथपुर : मुकेश कुमार सीओ का पदभार ग्रहण किए
अंचल क्लर्क 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
