Headlines

चोरों ने खाली कमरे का ताला तोड़ नगदी सहित आभूषण की चोरी कर ली

चोरों ने खाली कमरे का ताला तोड़ नगदी सहित आभूषण की चोरी कर ली
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सिवान ):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के खपकट निवासी ललन सिंह के घर में चोरों ने उस कमरे का अपना निशाना बनाया जिसमें कोई सोया नहीं था । बुजुर्ग ललन सिंह ने थाने को दिए आवेदन में कहा है कि बुधवार की रात्रि वह और उनकी पत्नी खाना खाने के बाद अलग अलग कमरे में सो गए । एक कमरे में ताला बंद कर दी । चोरों ने बंद कमरे को अपना निशाना बना ताला तोड़ अलमारी , बक्सा आदि का ताला तोड़ कीमती आभूषण एवं कपड़े आदि की चोरी कर ली ।

 

गुरुवार को थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों द्वारा कमरे का ताला तोड़कर नगदी सहित आभूषण की चोरी करने का शिकायत की । उन्होंने चोरी गई समानों में सोना का मांगटिका,मंगलसुत्र,हार,चुड़ी,कान का झुमका,पायल, दो अंगुठी, कपड़ा तथा नगद 50 हजार रूपया अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर लेने का शिकायत की है ।

 

जाते समय चार बक्सा (पेटी) का सभी समान निकाल कर कुछ दूरी पर अवस्थित बासवारी में फेक दिया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

यह भी पढ़ें

सहेली से शादी की जीद पर हाई टेंशन टावर पर चढ़ी युवती, बोली – लड़की – लड़की में प्यार करना गुनाह बा का?

नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में अचानक बड़ा उलटफेर; धड़ाम से गिरे दाम।

पश्चिम चंपारण में पुलिस का बड़ा अभियान, 7 वारंटी समेत 20 आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज में चोरी के मोबाइल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, कुचायकोट पुलिस की कार्रवाई

सहरसा में पुलिस कार्रवाई, कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और टेम्पो के साथ दो गिरफ्तार

भूमि पूजन के साथ बगौरा में पंचयात सरकार भवन निर्माण का हुआ शुभारम्भ, ग्रामीणों को मिलेगी एक ही छत के नीचे सरकारी सेवाएं 

बांका दोहरे हत्याकांड में पुलिस को चौथे दिन मिली सफलता, फरार आरोपी बेगूसराय से गिरफ्तार

भारत की ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण है

जहानाबाद में जमीन मापी के नाम पर घूसखोरी, निगरानी विभाग ने आमीन को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

डीडीसी ने किया पौधरोपण, बोले— पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

BPSC में चयनित दीपक बने एसडीएम,गाँव आने पर लोगों नें किया भव्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!