गोपालगंज में मिनरल वाटर प्लांट लगाने के नाम पर किया था 41 लाख की ठगी
ड्रग विभाग का रिटायर कर्मी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार)*

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में 41 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मिनरल वाटर प्लांट के लिए पैकेजिंग मशीन लगाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी करने के आरोप में ड्रग विभाग के रिटायर कर्मी बलिराम मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
सरेया वार्ड नंबर-1 में छापेमारी कर आरोपी को दबोचा थावे थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि पुलिस टीम ने नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर-1 में छापेमारी कर आरोपी बलिराम मिश्र को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उससे कई घंटे तक पूछताछ की गई और फिर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया.मिनरल वाटर प्लांट की मशीन लगाने के नाम पर 41 लाख की ठगी का आरोप पुलिस के अनुसार थावे थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी दीपक सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया था कि मिनरल वाटर की पैकेजिंग मशीन लगाने के नाम पर उनसे 41 लाख रुपये की ठगी की गई.
शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने लंबे समय तक पैसे लेने के बावजूद मशीन उपलब्ध नहीं कराई और लगातार उन्हें टालता रहा.पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी. मामले की जांच के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की.जांच के बाद हुई गिरफ्तारी, भेजा गया जेल थावे पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद बलिराम मिश्र को गिरफ्तार किया.
गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है.पहले भी रहे हैं चर्चाओं मे पुलिस के अनुसार ड्रग विभाग से सेवानिवृत्त बलिराम मिश्र जिले में अपने विभिन्न कारनामों को लेकर पहले भी चर्चा में रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें
दलसिंहसराय में व्यवसायी से रंगदारी मांगने का खुलासा, बेगूसराय से 3 आरोपी गिरफ्तार
गया जी में वारंटी को पकड़ने घर पहुंची पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार, 24 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद
योगिनी एकादशी आज : दुर्लभ संयोग में व्रत-पूजन से मिलेंगे आरोग्य, सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति
ऑस्ट्रेलिया ने भारत की तीन प्राचीन कलाकृतियां लौटाने की घोषणा की है
पीएम मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
जिला पार्षद के अनुशंसा पर माघर बाजार पर लगा हाई मास्क लाईट से बाजार वासियों में खुशी
