किशनगंज में पुलिस पर हमला करने वाला फरार आरोपी अरेस्ट:चोरी के मामले में दबिश देने गई टीम पर हुआ था हमला
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
किशनगंज जिला के सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा माछमारा इलाके में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह हमला चोरी के एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर हुआ था।
किशनगंज सदर थाना पुलिस ने बुधवार शाम आरोपी को उसके घर से पकड़ा, आरोपी की गिरफ्तारी को चल रही थी छापेमारी पुलिस के अनुसार,१ आरोपी पर पुलिस टीम पर हमला कर अधिकारियों को घायल करने का आरोप है।
घटना के बाद से वह लगातार फरार था और पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।बुधवार रात माछमारा स्थित उसके घर में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने और पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें
बिहार में 59 लाख की चोरी, खिड़की तोड़कर गहने और कैश ले उड़े चोर
गोपालगंज में मिनरल वाटर प्लांट लगाने के नाम पर किया था 41 लाख की ठगी
दलसिंहसराय में व्यवसायी से रंगदारी मांगने का खुलासा, बेगूसराय से 3 आरोपी गिरफ्तार
गया जी में वारंटी को पकड़ने घर पहुंची पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार, 24 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद
योगिनी एकादशी आज : दुर्लभ संयोग में व्रत-पूजन से मिलेंगे आरोग्य, सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति
ऑस्ट्रेलिया ने भारत की तीन प्राचीन कलाकृतियां लौटाने की घोषणा की है
