ट्रांसफार्मर से शार्ट सर्किट से तीन भैस मृत, पशु पालक को लगा झटका
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक के चांद कुदरिया पंचायत के सुंदर गांव में ट्रांसफार्मर पर तेज आवाज के साथ विस्फोट और शार्ट सर्किट से तीन भैस मृत हो गई, वहीं पशुपालक को भी बिजली का झटका लग गया। तीन मृत भैस सुंदर गांव निवासी केदार राय,सुरेश राय और भरत राय की बताई गई।
मौके पर पहुंचे पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन ने बिजली विभाग से पशुपालकों को उचित सरकारी मुवाअजा देने की मांग की।
बताया गया कि अचानक तेज आवाज से ट्रांसफार्मर पर विस्फोट हुआ और कुछ ही दूरी पर बाधी गयी भैस करेंट लगनें से मृत हो गई। वहीं उसी दौरान एक भैस को भूसा खिला रहें पशुपालक भरत राय को तेज झटका भी लगा, जिसमें उनकी जान बच गई।
यह भी पढ़ें
अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आधा दर्जन भूमि विवादों की हुई सुनवाई
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्कूल, छपरा में “सखीवार्ता” कार्यक्रम आयोजित
सतलुज’ विवाद के बीच IT एक्ट में संशोधन पर विचार
महावीरी विजयहाता में स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न
भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर पचरूखी में एनीमिया जाँच शिविर आयोजित
