Headlines

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्कूल, छपरा में “सखीवार्ता” कार्यक्रम आयोजित

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्कूल, छपरा में “सखीवार्ता” कार्यक्रम आयोजित

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला स्कूल, छपरा में लैंगिक संवेदीकरण विषय पर “सखीवार्ता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में लैंगिक समानता, महिला सम्मान, बाल अधिकार, सुरक्षा एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता विकसित करना थाा


कार्यक्रम में डीएमसी निभा कुमारी ने जेंडर विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि एक समतामूलक समाज के निर्माण के लिए महिला एवं पुरुष दोनों को समान अवसर, सम्मान और अधिकार मिलना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह, बाल श्रम, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध, पॉक्सो अधिनियम तथा किशोर-किशोरियों के अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन या प्रतिकूल परिस्थिति में 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 एवं 1091 (महिला हेल्पलाइन) तथा 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन) जैसी सरकारी सेवाओं का उपयोग कर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से निर्भीक होकर अपनी बात रखने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने का आह्वान किया।

 

विद्यालय के प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, समानता, सुरक्षा और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र एवं छात्रा को सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभाव-मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना विद्यालय परिवार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को सशक्तिकरण का माध्यम मानते हुए आत्मविश्वास, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को लैंगिक समानता, महिला सम्मान, बाल अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक रहने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए महिला सम्मान, सुरक्षित समाज एवं समान अवसरों पर आधारित वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक मंच संचालन नीलू कुमारी ने किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम का संचालन अत्यंत सहज, व्यवस्थित एवं संवादात्मक शैली में करते हुए विषय की गंभीरता को प्रतिभागियों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लैंगिक समानता, महिला सम्मान, बाल अधिकारों की सुरक्षा तथा एक सुरक्षित एवं समावेशी समाज के निर्माण के लिए सदैव जागरूक एवं प्रतिबद्ध रहने का सामूहिक संकल्प लिया।


इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं संध्या कुमारी, सरिता कुमारी, सीमा गिरी, पूनम कुमारी, नीतू कुमारी, अमृता गुप्ता, विभा कुमारी, नीतू राय, शालिनी तिवारी, सविता कुमारी एवं निशा यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यार्थियों में जागरूकता, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। कार्यक्रम प्रमुख
निभा कुमारी, जिला मिशन समन्वयक, सुजाता श्री, लैंगिक विशेषज्ञ, मो0 इमामुद्दीन, रत्नम कुमार आदि मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें

सतलुज’ विवाद के बीच IT एक्ट में संशोधन पर विचार

महावीरी विजयहाता में स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर पचरूखी में एनीमिया जाँच शिविर आयोजित

चिकित्सक ने मनाया अनोखा शादी का सालगिरह  

ऑकलैंड में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित

भारत-न्यूजीलैंड के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा का नया रोडमैप

मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे

84 वर्षीया शिक्षिका के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग

Leave a Reply

error: Content is protected !!