अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आधा दर्जन भूमि विवादों की हुई सुनवाई
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को सीओ राहुल कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में थाना प्रशासन की मौजूदगी में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके पक्षों को सुना गया तथा उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की गई।
सीओ राहुल कुमार ने बताया कि जनता दरबार में करीब आधा दर्जन भूमि विवाद के मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के साथ ही राजस्व अभिलेखों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। जिन मामलों में सभी आवश्यक कागजात उपलब्ध थे और स्थिति स्पष्ट थी, उनमें नियमानुसार आवश्यक आदेश जारी किए गए।
वहीं, जिन मामलों में अतिरिक्त जांच अथवा अभिलेखों के सत्यापन की आवश्यकता महसूस हुई, उन्हें संबंधित राजस्व कर्मचारी को भेजते हुए आवश्यक जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ऐसे मामलों में अगली सुनवाई कर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।
सीओ राहुल कुमार ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि छोटे-छोटे विवाद लंबित न रहें और लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने दोनों पक्षों से अपील की कि वे सही दस्तावेजों के साथ जनता दरबार में उपस्थित हों तथा प्रशासन का सहयोग करें, जिससे मामलों का समयबद्ध निष्पादन किया जा सके। जनता दरबार के दौरान अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी एवं अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्कूल, छपरा में “सखीवार्ता” कार्यक्रम आयोजित
सतलुज’ विवाद के बीच IT एक्ट में संशोधन पर विचार
महावीरी विजयहाता में स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न
भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर पचरूखी में एनीमिया जाँच शिविर आयोजित
चिकित्सक ने मनाया अनोखा शादी का सालगिरह
ऑकलैंड में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित
भारत-न्यूजीलैंड के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा का नया रोडमैप
मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे
84 वर्षीया शिक्षिका के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग
