Headlines

मानव कल्‍याण धर्म के द्वारा गरीबों के बीच अंगवस्त्र एवं साड़ियां वितरित  

मानव कल्‍याण धर्म के द्वारा गरीबों के बीच अंगवस्त्र एवं साड़ियां वितरित

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के हरपुर गांव में मानव कल्याण धर्म एवं मानव कल्याण आंदोलन के तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संयोजक सुशील कुमार महतो ने गरीबों के बीच अंगवस्त्र एवं साड़ियों का वितरण किया।

वितरण के दौरान सुशील कुमार महतो ने कहा कि यह धर्म और आंदोलन मानव कल्याण के लिए समर्पित है। इसमें मानव धर्म के साथ-साथ गरीब लोगों की सेवा एवं मदद की जाती है। इससे गरीबों को काफी राहत मिलती है।

उन्होंने कहा कि इस धर्म और कल्याण आंदोलन से पूरे देश के लोगों को जोड़कर देशव्यापी कल्याण किया जाएगा। ताकि देश के हर गरीब को सहायता मिल सके और उन्हें मानव धर्म के विषय में जानकारी हो सके।

सुशील कुमार महतो ने बताया कि मानव कल्याण धर्म से हजारों लोगों को जोड़कर देशव्यापी कल्याण के कार्य में लगाया गया है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे इस आंदोलन से अन्य लोगों को भी जोड़ें और गरीबों के कल्याण रूपी धर्म की जानकारी दें। ताकि यह आंदोलन पूरे देश में फैल सके।

इस मौके पर कमलावती देवी, अनीता देवी, सुरेश महतो, माला देवी, मालती देवी, पवन कुमार, गौरी देवी, जयप्रकाश कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे l

यह भी पढ़ें

 

महावीरी विजयहाता में स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर पचरूखी में एनीमिया जाँच शिविर आयोजित

चिकित्सक ने मनाया अनोखा शादी का सालगिरह  

ऑकलैंड में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित

भारत-न्यूजीलैंड के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा का नया रोडमैप

मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे

84 वर्षीया शिक्षिका के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग

Leave a Reply

error: Content is protected !!