Headlines

जिला उद्योग केंद्र में रोजगार सृजन को लेकर हुई बैठक 

जिला उद्योग केंद्र में रोजगार सृजन को लेकर हुई बैठक

योजनाओं की दी गई जानकारी

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ के तत्वावधान में रविवार (12 जुलाई 2026) को जिला उद्योग केंद्र, सीवान के सभागार में रोजगार सेवकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में बताया गया कि 18 से 20 वर्ष आयु के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से वीआर-जी-राम (VR-GRAM) योजना सहित अन्य रोजगारपरक योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। साथ ही रोजगार सेवकों को अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में अधिक से अधिक युवाओं को इन योजनाओं से जोड़ने और उन्हें जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित रोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभार्थियों के चयन तथा रोजगार सृजन बढ़ाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तर के रोजगार सेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में दिलीप कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार, बृजेश कुमार, पवन कुमार, सदरेश्वर सिंह, हरेंद्र राय सहित कई रोजगार सेवकों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें

भगवानपुर हाट थाना तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य शुरू

पुलिस रिमांड पर ले हत्या के आरोपित से की पूछताछ

 मशरक की खबरें :नवादा गांव में जमीनी विवाद में मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

भगवानपुर हाट थाना तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य शुरू

सीवान जिला पुलिस एवं STF टीम की संयुक्त कार्रवाई में   टॉप-10 सूची में शामिल अपराधी कौसर साई  को किया गिरफ्तार

सीवान: पुलिस पर हमले के मामले में 10 फरार आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार

अब ड्रोन निगरानी से अपराध पर नजर, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध स्लॉटर हाउस का खुलासा, एसएसबी का बड़ा एक्शन

एसएसबी पर हमला मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!