Headlines

सीवान: पुलिस पर हमले के मामले में 10 फरार आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार

सीवान: पुलिस पर हमले के मामले में 10 फरार आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामापाली गांव में पुलिस टीम पर जानलेवा मारपीट करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के गंभीर मामले में यह कार्रवाई की गई है. मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 10 मुख्य आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को स्थानीय न्यायालय के कड़े आदेश पर गांव में डुगडुगी बजाकर उनके घरों पर इश्तेहार चिपकाया. न्यायालय में आत्मसमर्पण की चेतावनी सीवान पुलिस ने आरोपितों के पैतृक घरों पर पहुंचकर निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत इश्तेहार चस्पा किया. इस दौरान लाउडस्पीकर और ढोल के माध्यम से मुनादी कराकर सभी फरार अभियुक्तों को शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की सख्त चेतावनी दी गई. इस कार्रवाई के दौरान रामापाली गांव में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई.

इनआरोपियों के घर कार्रवाई
सीवान के महाराजगंज थाना पुलिस द्वारा जिन चिन्हित आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पा किया गया, उनमें मुख्य रूप से अनुप यादव, सुमित यादव, पारस यादव, नन्दकिशोर यादव, रजनीश यादव, राकेश यादव, रूपेश यादव तथा मनोज यादव शामिल हैं. इन सभी के साथ कुल 10 नामजद आरोपियों के घरों पर न्यायालय के सख्त निर्देशानुसार यह मुनादी कराई गई.

 

गोरेयाकोठी थानान्तर्गत हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

दिनांक 21.06.2026 को गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-सिसई में कुछ व्यक्तियों द्वारा मुकेश कुमार की अत्यधिक मात्रा में अल्कोहल पिलाकर हत्या कर देने की घटना कारित की गई थी।

इस संबंध में मृतक के परिजन के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के अधार पर गोरेयाकोठी थाना द्वारा धारा-103 (1)/3(5) बी०एन० एस० के तहत काण्ड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

काण्ड के तकनीकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर घटना में संलिप्त एक अभियुक्त मनु कुमार, पिता-विश्राम महतो, साकिन-सिसई, थाना-गोरेयाकोठी, जिला-सिवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही हैं।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-

मनु कुमार, पिता-विश्राम महतो, साकिन-सिसई, थाना-गोरेयाकोठी, जिला-सिवान।

➤ टीम में शामिल सदस्य :-

पु०अ०नि० मनीष कुमार, थानाध्यक्ष गोरेयाकोठी थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।

यह भी पढ़ें

अब ड्रोन निगरानी से अपराध पर नजर, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध स्लॉटर हाउस का खुलासा, एसएसबी का बड़ा एक्शन

एसएसबी पर हमला मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान की गोली मारकर ह#त्या, पिता को भी भुना

मुंगेर से दो नाबालिग बहनें रहस्यमयी ढंग से लापता, सहेली को फोन कर बोलीं- आरा में हैं, दिल्ली जा रहे हैं

Leave a Reply

error: Content is protected !!