सीवान जिला पुलिस एवं STF टीम की संयुक्त कार्रवाई में टॉप-10 सूची में शामिल अपराधी कौसर साई को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

पुलिस अधीक्षक, सिवान के निर्देश पर सिवान जिलान्तर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित / फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 11.07.26 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एस.टी.एफ. जिला असूचना ईकाई एवं एम. एच. नगर थाना पुलिस टीम द्वारा सिवान जिला के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अपराधी कौसर साई, पिता अंसार साई, साकिन-पिआउर, थाना-एम.एच.नगर, जिला-सिवान को गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तार अभियुक्त महाराजगंज थाना कांड सं0-294/25, दिनांक-12.09.25, धारा-310 (4)/310 (5) बी.एन.एस. एवं 25 (1-बी) ए/26/35/27 आर्म्स एक्ट तथा 20 (b) (ii) (B) एन.डी. पी.एस. एक्ट में वांछित हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। सिवान पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
कौसर साई, पिता-अंसार साई, साकिन-पिआउर, थाना-एम.एच. नगर, जिला-सिवान।
> गिरफ्तार अभियुक्त का अबतक का ज्ञात अपराधिक इतिहास :-
1. हुसैनगंज (एम.एच.नगर) थाना कांड सं0-190/19, दिनांक-27.06.19, धारा-147/302/506 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा 3/4 विस्फोटक अधि.।
2. हुसैनगंज (एम.एच. नगर) थाना कांड सं0-250/24, दिनांक-03.07.24, धारा-127 (1)/115(2)/
303(2)/308(3)/352/351(2)/3(5) बी.एन.एस. ।
➤ टीम में शामिल सदस्य :-
1. पु०अ०नि० राजीव कुमार पटेल, थानाध्यक्ष, एम०एच०नगर थाना।
2. जिला आसूचना ईकाई, सिवान।
3. एस.टी.एफ टीम।
यह भी पढ़ें
सीवान: पुलिस पर हमले के मामले में 10 फरार आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार
एसएसबी पर हमला मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान की गोली मारकर ह#त्या, पिता को भी भुना
