Headlines

सिधवलिया की खबरें :  माधोपुर में निबंधन कार्यालय और महमदपुर में उत्पाद थाने का बनेगा अपना भवन, सीओ ने किया भूमि का निरीक्षण

सिधवलिया की खबरें :  माधोपुर में निबंधन कार्यालय और महमदपुर में उत्पाद थाने का बनेगा अपना भवन, सीओ ने किया भूमि का निरीक्षण

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज ) l


अब निबंधन कार्यालय माधोपुर और उत्पाद थाना महमदपुर को शीघ्र अपना भवन मिल जाएगा l इसके लिए शनिवार को सिधवलिया के नवनियुक्त अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने दोनों स्थलों पर जाकर भूमि का निरीक्षण किया l
अंचलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ भूमि की मापी कर उपलब्धता और उपयुक्तता की जांच की l उन्होंने कहा कि दोनों कार्यालयों के लिए चिन्हित भूमि सरकारी प्रक्रिया के अनुसार उपयुक्त पाई गई है, जिसका प्रतिवेदन वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी l

ज्ञात हों कि स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इन दोनों कार्यालयों के लिए भवन की मांग की थी l अभी तक निबंधन कार्यालय माधोपुर किराए के भवन में और उत्पाद थाना महमदपुर भी किराए के मकान में चल रहा था l अपना भवन बनने से आम जनता को सुविधा होगी और कार्यालयों का संचालन भी बेहतर ढंग से हो सकेगा l
इस दौरान अंचल कार्यालय के कर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे l

हत्या के प्रयास में 5 आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज ) l

पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में महम्मदपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कांड संख्या 237/26 एवं 238/26, दिनांक 11.07.2026, धारा-109 BNS हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने पकड़ी से 5 प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विक्की राम, सनोज राम, नरेन्द्र राम,एवं दो महिला अभियुक्त शामिल हैं l पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया l बता दें कि तीन दिन पूर्व महम्मदपुर के पकड़ी गांव के एक पक्ष विक्की राम सहित अन्य लोग और नरेंद्र राम के बीच जमीनी विवाद के मामले में जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया था l

 

सिधवलिया थाना पुलिस ने चीटिंग के मामले में 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज ) l
गोपालगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिधवलिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है
सिधवलिया थाना अंतर्गत कांड संख्या 152/25, दिनांक 05.08.2025, धारा 316(2)/318(4)/3(5) BNS एवं 7 ईसी अधिनियम 1955 के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त थाने क्षेत्र सरेया पहाड़ गांव के रूपेश कुमार पंडित को विधिवत गिरफ्तार किया गया है l यह गिरफ्तारी 12 जुलाई 2026 को की गई l पुलिस ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था,गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है l

यह भी पढ़ें

भगवानपुर हाट थाना तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य शुरू

पुलिस रिमांड पर ले हत्या के आरोपित से की पूछताछ

 मशरक की खबरें :नवादा गांव में जमीनी विवाद में मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

भगवानपुर हाट थाना तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य शुरू

सीवान जिला पुलिस एवं STF टीम की संयुक्त कार्रवाई में   टॉप-10 सूची में शामिल अपराधी कौसर साई  को किया गिरफ्तार

सीवान: पुलिस पर हमले के मामले में 10 फरार आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार

अब ड्रोन निगरानी से अपराध पर नजर, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध स्लॉटर हाउस का खुलासा, एसएसबी का बड़ा एक्शन

एसएसबी पर हमला मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान की गोली मारकर ह#त्या, पिता को भी भुना

मुंगेर से दो नाबालिग बहनें रहस्यमयी ढंग से लापता, सहेली को फोन कर बोलीं- आरा में हैं, दिल्ली जा रहे हैं

Leave a Reply

error: Content is protected !!