Headlines

 मशरक की खबरें :नवादा गांव में जमीनी विवाद में मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

मशरक की खबरें :नवादा गांव में जमीनी विवाद में मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के नवादा गांव में जमीनी विवाद में मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए। घायलों में कुछ को गंभीर हालत में सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया। घायल नवादा गांव निवासी सीता देवी पति संजय साह,मंजू देवी पति स्व परमेश्वर साह,आकाश कुमार,धीरज कुमार, विकास कुमार पिता नागेश्वर साह , सविता देवी पति नागेश्वर साह हैं। घायलों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बारे में बताया गया कि जमीनी विवाद में मारपीट हो गई।

 

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता अभियान

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से मशरक प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों को योजना की विशेषताओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा इससे मिलने वाले आर्थिक लाभ की विस्तार से जानकारी दी। अभियान के दौरान सोलर भेन्डर आदित्य सिंह ने ग्रामीणों को बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने के लिए सरकार द्वारा अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही अतिरिक्त बिजली उत्पादन होने पर उसे ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है। टीम ने लोगों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से ही सोलर सिस्टम स्थापित कराने की सलाह दी।

 

 

उच्च क्षमता के पोल पर बिजली मिस्त्री को लगा करेंट, सीएचसी मशरक में भर्ती

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के गोढ़ना में उच्च क्षमता के बिजली पोल पर मरम्मत का कार्य कर रहे बिजली मिस्त्री को करेंट का झटका लगनें पर अचेतावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। मिस्त्री सेमरी गांव निवासी नागेन्द्र महंतों पिता यादव लाल महंतों हैं। बताया गया कि गोढ़ना गांव में उच्च क्षमता के पोल पर चढ़ मरम्मत कार्य कर रहा था कि अचानक बिजली का करेंट लगने से पोल से नीचे गिर पड़ा और अचेत हो गया। ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ सुभाष यादव ने प्राथमिक उपचार किया।

 

 

बिजली का करेंट लगनें से युवक की मौत, परिजनों में छाया मातम

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव के वार्ड 14 में एक युवक की बिजली का करेंट लगनें से मौत हो जाने का मामला सामने आया। मृतक की पहचान दक्षिण टोला गांव निवासी बाबू लाल राय के 35 वर्षीय पुत्र बच्चा राय के रूप में हुई। मौके पर राजद नेता विरेन्द्र राय ने मृतक के दरवाजे पहुंच पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वहीं बताया गया कि घर में ही बिजली का करेंट लगनें से अचेतावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करते ही परिजन शव को लेकर रोते हुए घर चलें गये।

 

यह भी पढ़ें

सीवान जिला पुलिस एवं STF टीम की संयुक्त कार्रवाई में   टॉप-10 सूची में शामिल अपराधी कौसर साई  को किया गिरफ्तार

सीवान: पुलिस पर हमले के मामले में 10 फरार आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार

अब ड्रोन निगरानी से अपराध पर नजर, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध स्लॉटर हाउस का खुलासा, एसएसबी का बड़ा एक्शन

एसएसबी पर हमला मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान की गोली मारकर ह#त्या, पिता को भी भुना

मुंगेर से दो नाबालिग बहनें रहस्यमयी ढंग से लापता, सहेली को फोन कर बोलीं- आरा में हैं, दिल्ली जा रहे हैं

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!