अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी सेवा बंद
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
अरवल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बुधवार को सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद रही। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने विरोध जताते हुए केवल इमरजेंसी सेवा जारी रखी। इससे इलाज के लिए पहुंचे करीब 180 मरीजों को बिना उपचार कराए वापस लौटना पड़ा।
ओपीडी बंद रहने के कारण सामान्य मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं झझवा ट्रॉमा सेंटर में भी इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे कई मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। बरसात के मौसम में मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से लोगों में नाराजगी देखी गई।
चिकित्सकों ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। घटना के विरोध में ओपीडी सेवा बंद रखी गई, जबकि इमरजेंसी सेवाएं पूर्ववत जारी रहीं। मरीजों और स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई तथा अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें
चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर रूप से घायल, होश आने पर हुई पहचान
कोसी के तीनों जिले के अपराध व उपलब्धियों की समीक्षा
बहेड़ी में गोलीबारी मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार, 2 बाइक और 5 मोबाइल बरामद
.भागर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन
दाउदपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा का निर्माण
10 साल के भरोसे पर भारी पड़ा लालच, अररिया में 158 किलो गांजा कांड में केयरटेकर गिरफ्तार
