Headlines

मशरक की खबरें :  मेला बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगीं भीषण आग, लाखों की संपत्ति जली

मशरक की खबरें :  मेला बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगीं भीषण आग, लाखों की संपत्ति जली

श्रीनारद मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक, छपरा (बिहार):

मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के मेला बाजार सब्जी मंडी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई। आग कैसे लगी यह स्पष्ट पता नहीं चल पाया। लेकिन भीषण आग ने दुकान में रखा सारा सामान जलाकर राख कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मिंटू सिंह की मिंटू इलेक्ट्रॉनिक नाम से दुकान हैं । उसी में रात में आग लग गई। जब आग की लपटे उठने लगी तब आस पास के लोगों ने पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग ने दुकान में रखा सारा सामान जलाकर राख कर दिया। बताया गया कि आग से लगभग 5 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हुई है।

 

सांप के डसने से वृद्ध अचेत, सदर अस्पताल छपरा रेफर

श्रीनारद मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक, छपरा (बिहार):
मशरक के हरपुरजान में सांप के डसने से गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वृद्ध की पहचान हरपुरजान गांव निवासी 60 वर्षीय जगू मियां बताया गया। परिजनों ने बताया कि घर में धान के खेत से घर लौटने के दौरान विषैले सांप ने डस लिया।

 

ई रिक्शा पलटने से दो यात्री घायल चालक सुरक्षित

श्रीनारद मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक, छपरा (बिहार):

मशरक-छपरा मुख्य सड़क पर महाराणा प्रताप चौक के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें पदमौल गांव निवासी पिन्टू कुमार उम्र 42‌ वर्ष पिता चन्द्रमा प्रसाद और मशरक निवासी प्रवीण कुमार घायल हो गए।

वहीं ई रिक्शा का शीशा और बॉडी क्षतिग्रस्त हो गया । ई रिक्शा मशरक से सवारी लेकर डुमरसन जा रहा था । घायल को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें

कट्टा और कारतूस के साथ 2 बदमाश अरेस्ट:वैशाली पुलिस ने सराय थाना क्षेत्र से की कार्रवाई, मामला दर्ज

जमुई में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा:पाकिस्तान नंबरों से आते थे QR कोड

गया जी: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले लॉज में चल रहा था सॉल्वर गैंग का सिंडिकेट

 दो मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा पुलिस का 24 घंटे का विशेष अभियान: 8 अभियुक्त गिरफ्तार

कैमूर के टॉप-10 कुख्यात अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, फरार आरोपी मुन्ना पासी भी दबोचा गया

सीवान के तीन शातिर वाहन चोर गोरखपुर में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा 

Leave a Reply

error: Content is protected !!