हर बच्चें की रगों में दौड़े सुरक्षा, टीकाकरण से एक भी बच्चा नहीं रहेगा वंचित
• नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण पर कार्यशाला आयोजित
• हर घर दस्तक देगी टीम, नहीं छूटेगा कोई बच्चा
• क्षेत्रीय अपर स्वास्थ्य निदेशक ने किया कार्यशाला का उद्घाटन
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, छपरा (बिहार):

नियमित टीकाकरण अभियान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शहर के एक निजी होटल में किया गया। कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन क्षेत्रीय अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सागर दुलाल सिन्हा एवं सारण सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन पीसीआई संस्था के सहयोग से किया गया, जिसमें जीएवीआई एवं जीरो-डोज टीकाकरण से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सागर दुलाल सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी, सारण के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र महतो, सिवान के डीआईओ डॉ. अरविंद कुमार, क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक (आरपीएम) प्रशांत कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) अरविंद कुमार, डीसीएम ब्रजेंद्र कुमार, डीएमएंडई ब्रजेश कुमार सहित यूनिसेफ की ओर से मोना, शादान अहमद एवं धर्मेंद्र मौजूद रहे। इसके अलावा पीसीआई संस्था से कमता पाठक, पुतुल कुमारी एवं अमित यादव, सारण डीसी दिलीप कुमार, सिवान डीसी सत्य प्रकाश तथा सारण व सिवान के प्रखंड समन्वयकों ने भी शिरकत की।
सारण के चार प्रखंड और सिवान के तीन प्रखंडों में संचालित है अभियान
जीएवीआई कार्यक्रम (नियमित टीकाकरण) के तहत सारण प्रमंडल में सारण जिले के चार तथा सिवान जिले के तीन प्रखंडों में यह अभियान वर्तमान में संचालित हो रहा है। कार्यशाला में बताया गया कि जो बच्चे पेंटा-1 वैक्सीन लेने से वंचित रह जाते हैं अथवा निर्धारित समय सारणी के अनुसार टीका नहीं ले पाते, ऐसे बच्चों के परिवारों को चिह्नित कर उन्हें मोबिलाइज करते हुए टीकाकरण अभियान में शामिल करने पर विशेष बल दिया गया।
क्षेत्रीय अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने कहा कि समुदाय में जागरूकता फैलाकर ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सागर दुलाल सिन्हा एवं सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने भी छूटे हुए बच्चों की पहचान कर समाज में जागरूकता उत्पन्न करने तथा उनका टीकाकरण पूर्ण कराने पर जोर दिया।
बताया गया कि गावी कार्यक्रम प्रदेश के 25 जिलों के 100 प्रखंडों में कुल 1,289 सत्र स्थलों पर संचालित हो रहा है। इनमें से पीसीआई संस्था द्वारा 15 जिलों के 66 प्रखंडों में 869 सत्र स्थलों पर कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जबकि शेष 10 जिलों में एक अन्य सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन (सीएसओ) वाधवानी एआई द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।
आंकड़ों में सारण-सिवान की उपलब्धि
सर्वे रजिस्टर 2025 (दिसंबर 2025 तक) के अनुसार सीएसओ समर्थित सत्रों में पेंटावैलेंट-1 टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक रही। सारण जिले में कुल 40 सत्र स्थलों पर 0 से 6 वर्ष तक के 4,854 बच्चों में से 4,774 बच्चों को पेंटा-1 वैक्सीन से टीकाकृत किया गया, जो 98.4 प्रतिशत रहा। वहीं सिवान जिले में 49 सत्र स्थलों पर 4,225 बच्चों में से 4,180 बच्चों का टीकाकरण हुआ, जो 98.9 प्रतिशत रहा। दोनों जिलों को मिलाकर कुल 89 सत्र स्थलों पर 9,079 बच्चों में से 8,954 बच्चों को पेंटा-1 वैक्सीन दी गई, जो कुल मिलाकर 98.6 प्रतिशत रहा।
टीकाकरण के प्रति हिचकिचाहट या प्रतिरोध दिखाने वाले बच्चों की पहचान के मामले में सारण जिले के 40 सत्र स्थलों पर 4,854 बच्चों में से 216 बच्चे ऐसे चिह्नित किए गए, जो 4.44 प्रतिशत रहा। सिवान जिले में 49 सत्र स्थलों पर 4,225 बच्चों में से 184 बच्चे हिचकिचाहट या प्रतिरोधी श्रेणी में पाए गए, जो 4.35 प्रतिशत रहा। दोनों जिलों को मिलाकर कुल 89 सत्र स्थलों पर 9,079 बच्चों में से 400 बच्चे हिचकिचाहट या प्रतिरोधी श्रेणी में चिह्नित किए गए, जो कुल मिलाकर 4.40 प्रतिशत रहा।
बताया गया कि गावी कार्यक्रम प्रदेश के 25 जिलों के 100 प्रखंडों में कुल 1,289 सत्र स्थलों पर संचालित हो रहा है। इनमें से पीसीआई संस्था द्वारा 15 जिलों के 66 प्रखंडों में 869 सत्र स्थलों पर कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जबकि शेष 10 जिलों में एक अन्य सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन (सीएसओ) वाधवानी एआई द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं संस्थाओं ने मिलकर संकल्प लिया कि आगामी दिनों में छूटे हुए तथा वंचित बच्चों को चिह्नित कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि सारण प्रमंडल जीरो-डोज मुक्त बन सके।
यह भी पढ़ें
कट्टा और कारतूस के साथ 2 बदमाश अरेस्ट:वैशाली पुलिस ने सराय थाना क्षेत्र से की कार्रवाई, मामला दर्ज
जमुई में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा:पाकिस्तान नंबरों से आते थे QR कोड
गया जी: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले लॉज में चल रहा था सॉल्वर गैंग का सिंडिकेट
दो मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
मधेपुरा पुलिस का 24 घंटे का विशेष अभियान: 8 अभियुक्त गिरफ्तार
कैमूर के टॉप-10 कुख्यात अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, फरार आरोपी मुन्ना पासी भी दबोचा गया
सीवान के तीन शातिर वाहन चोर गोरखपुर में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
