बिहार की बंद चीनी मिले फिर से होगी शुरू, सरकार ने बदला कानून, नवंबर से चालू होगी यह तीन मिले
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार की वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू करने की तैयारी तेज हो गई है. राज्य सरकार ने चीनी उपक्रम (अधिग्रहण) अधिनियम में संशोधन कर दिया है. इसके बाद बंद चीनी मिलों की जमीन निजी निवेशकों और सहकारी समितियों को सौंपी जा सकेगी. इससे राज्य में चीनी उद्योग को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.
अब निवेशकों को मिल सकेगी जमीन
अब तक बंद चीनी मिलों की जमीन का स्वामित्व बिहार राज्य चीनी विकास निगम के पास था. 1985 के अधिनियम के कारण मिलों का संचालन केवल राज्य सरकार ही कर सकती थी. इसी वजह से जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया अटकी हुई थी. विधि विभाग ने भी बिना स्वामित्व बदले जमीन सौंपने पर आपत्ति जताई थी. अब गन्ना उद्योग विभाग ने कानून में संशोधन कर यह बाधा दूर कर दी है.
पहले चरण में तीन चीनी मिलें होंगी शुरू
सरकार ने पहले चरण में तीन बंद चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है. इनमें मधुबनी की सकरी, दरभंगा की रैयाम और गोपालगंज की सासामूसा चीनी मिल शामिल हैं. इन मिलों में नवंबर 2026 से पेराई शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है.
सकरी और रैयाम का संचालन सहकारिता विभाग करेगा
सकरी और रैयाम चीनी मिलों का संचालन सहकारिता विभाग के माध्यम से किया जाएगा. वहीं, सासामूसा चीनी मिल के लिए निवेशक का चयन किया जा रहा है. बाकी बंद मिलों के लिए भी निवेशकों को आमंत्रित किया गया है.
‘समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार’ मिशन पर फोकस
राज्य सरकार सात निश्चय-3 के तहत ‘समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार’ अभियान को आगे बढ़ा रही है. इसी योजना के तहत चीनी उद्योग और गन्ना आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।
गन्ना उद्योग विभाग नई चीनी मिलों की स्थापना, निवेश बढ़ाने, आधुनिक तकनीक अपनाने, गन्ना क्षेत्र का विस्तार करने और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रहा है।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी हाई लेवल कमेटी
पूरी योजना की निगरानी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है. यह समिति निवेश प्रस्तावों और विभिन्न परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर रही है, ताकि बंद मिलों का संचालन जल्द शुरू हो सके।
यह भी पढ़ें
सीवान में दधीचि देहदान समिति का भव्य सम्मेलन
बिहार में बड़े पैमाने पर सब रजिस्ट्रार का हुआ तबादला, 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग
सीवान में इंटरनेट सेवा हुई बहाल, जिला प्रशासन के आदेश के बाद लोगों को मिली बड़ी राहत
बिहार में बड़े पैमाने पर सब रजिस्ट्रार का हुआ तबादला, 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग
विदेशी फंडिंग के बयान को गलत तरीके से किया गया पेश
भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
सीवान में “THE BURGER NATION” के नए आउटलेट का हुआ भव्य उद्घाटन
केंद्रीय विद्यालय मशरक ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
सिसवन सीओ ने जमीनी विवादों का किया निपटारा
सिसवन की खबरें : चोरी के बाइक के साथ एक गिरफ्तार
केंद्र सरकार ने प्रल्हाद वेंकटेश जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी
पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा नया दायित्व-प्रल्हाद जोशी
81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा एवं गौ गर्जना महासभा पूर्ण कर काशी पधारे शंकराचार्य जी महाराज
