Headlines

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला

बिहार में एक नींबू तोड़ने पर बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला

भीड़ बदला लेने पहुंची तो हुआ पथराव; 60 थानों की पुलिस तैनात

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है.अस्थावां थाना क्षेत्र के सकरावां गांव में महज 2 रुपये की कीमत वाले एक नींबू को तोड़ने पर 12 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड के बाद गांव में भारी बवाल हुआ, जिसके बाद इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. नींबू तोड़ने पर बरसाईं लाठियां जानकारी के मुताबिक, मृतक शुभम कुमार उर्फ झगड़ू अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था.

 

तभी उसने पड़ोसी गोरख मियां के घर में लगे पेड़ से एक नींबू तोड़ लिया. इस मामूली बात पर आरोपी इतना भड़क गया कि उसने मासूम पर लाठियों की बरसात कर दी. सिर फटने और बहुत ज्यादा खून बहने के कारण अस्पताल ले जाते समय शुभम ने दम तोड़ दिया. बच्चे का शव हाथों में लेकर आरोपी को सजा देने दौड़ी भीड़ बच्चे की मौत की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण ‘हत्या के बदले हत्या’ के नारे लगाते हुए आरोपियों के घर की ओर दौड़ पड़े. उग्र भीड़ ने 3-4 घरों के दरवाजे तोड़ दिए और वाहनों में तोड़फोड़ की.

 

जब पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, तो आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए. स्थिति बेकाबू होते देख सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा.60 थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा तनाव को देखते हुए पटना और नालंदा जिले के करीब 60 थानों की पुलिस, क्यूआरटी फोर्स और 500 से अधिक सुरक्षा बल गांव पहुंच गए.

 

डीएम कुंदन कुमार और एसपी भारत सोनी खुद मौके पर कैंप कर रहे हैं. इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े, इसके लिए इंटेलिजेंस को सक्रिय कर दिया गया है और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.12 गिरफ्तार, कठोर सजा की तैयारी एसपी भारत सोनी ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी परिवार के 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. एसपी ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाएगी. फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रहा है.

यह भी पढ़े

गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के अंतर्गत काशी पहुंचे शंकराचार्य जी ने कहा कालनेमियों को पहचानना हिंदुओं के समक्ष बड़ी चुनौती

गोपालगंज: 300 लीटर शराब के साथ धराए दो सिपाही

पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का हुआ उद्घाटन

नेपाल से लग्जरी कार में लाया जा रहा 83 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

 अपराध की योजना बना रहे 05 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

नेपाल से लग्जरी कार में लाया जा रहा 83 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

बेतिया पुलिस का बड़ा एक्शन, छावनी ओवरब्रिज के पास 5 युवक गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस बरामद

असम सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) के मसौदा विधेयक को मंजूरी दे दी है

फाइलेरिया मरीजों के दर्द को मिला सहारा, पीएसपी ने थामा जरूरतमंदों का हाथ

धौरी गोपाल में हुई मारपीट में 6 आरोपी गये जेल

फ्लोर टेस्ट में AIADMK का विजय को समर्थन

बारात से लौट रही बोलेरो अज्ञात ट्रक से टकराई, एक की मौत, सात घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!