सिधवलिया की खबरें :सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया एवं महम्मदपुर थाने क्षेत्र के सिधवलिया में सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l वहीं, एक घायल व्यक्ति की नाजुक स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने गोपालगंज रेफर कर दिया l वहीं, सिधवलिया थाने क्षेत्र के हसनपुर गांव में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l घायल व्यक्तियों में हिम्मतपुर के प्रभु सिंह जिन्हें बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज भेज दिया गया l वहीं, घायलों में मंगोलपुर के नंदन नट और हसनपुर के पितांबर भारती हैं जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l
खजुरिया गांव से दहेज आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के खजुरिया गांव में छापेमारी कर थाने की पुलिस ने पूर्व के दहेज के कारण मारने पीटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया l
थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि पूर्व में दहेज के कारण मारपीट करने के मामले में खजुरिया गांव के अखिलेश कुमार कई माह से फरार आरोपी है जिसे पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ करने के बाद न्यायालय में भेज दिया l
रामपुरवा गांव के युवक का गुजरात में फैक्ट्री में आग लगने से मौत
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया पंचायत के रमपुरवा गांव की एक मजदूर की मौत गुजरात के फैक्ट्री में आग लगने के कारण हो गई मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा l
बता दें कि रमपुरवा गांव के स्व. रामायण शर्मा के 45 वर्षीय पुत्र विजय शर्मा गुजरात के एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते थे ,जहां 12 मई मंगलवार की सुबह फैक्ट्री में अचानक आग लग गई
l इस अग्निकांड में विजय शर्मा बुरी तरह झुलस गए और अस्पताल जाते-जाते विजय शर्मा ने दम तोड़ दिया l गुजरात पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराने के बाद गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमपुरवा गांव में उनके घर भेज दिया.शव आते ही घर में कोहराम मच गया.परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था l
दहेज हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के महमदपुर थानाक्षेत्र के केशव गौड़ा गांव से दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया l महम्मदपुर थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने थानाक्षेत्र के केशव गौड़ा गांव में छापेमारी कर विगत 28 जनवरी को दर्ज दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपित नीरज सिंह एवं एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया l
यह भी पढ़े
गोपालगंज: 300 लीटर शराब के साथ धराए दो सिपाही
पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का हुआ उद्घाटन
नेपाल से लग्जरी कार में लाया जा रहा 83 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार
अपराध की योजना बना रहे 05 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
नेपाल से लग्जरी कार में लाया जा रहा 83 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार
बेतिया पुलिस का बड़ा एक्शन, छावनी ओवरब्रिज के पास 5 युवक गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस बरामद
असम सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) के मसौदा विधेयक को मंजूरी दे दी है
