Headlines

 यातायात नियमों के उल्लंघन पर 21 वाहनों से ₹56,000 जुर्माना वसूला गया

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 21 वाहनों से ₹56,000 जुर्माना वसूला गया

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

सारण जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार यातायात थाना द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान हेलमेट नहीं पहनने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन पार्क करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस क्रम में सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए 21 दोपहिया वाहनों को टोइंग मशीन के माध्यम से उठाकर यातायात थाना लाया गया तथा कुल ₹56,000 (छप्पन हजार रुपये) का चालान किया गया।

सारण पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें। यातायात नियमों का पालन कर आप स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

सारण पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार का विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाया जाता रहेगा तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज

मासशिवरात्रि का पावन व्रत 17 मार्च को किया जायेगा 

घनश्याम पाठक ने पैगा (डबरिया) में मनोज कुमार चौबे से की औपचारिक मुलाकात

हाईवे पर ट्रक से टकराकर काशी नरेश की कार हुई क्षतिग्रस्त

गैस सिलिंडर वितरण पर प्रशासन सख्त, अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा LPG

बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का बड़ा डंडा, 13 उपभोक्ताओं पर लगा 2.64 लाख का जुर्माना

Leave a Reply

error: Content is protected !!