राज्य स्तरीय  हैण्डबॉल बालिका प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु गठित सभी कोषांगों के  पदाधिकारियों की हुई बैठक

राज्य स्तरीय  हैण्डबॉल बालिका प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु गठित सभी कोषांगों के  पदाधिकारियों की हुई बैठक
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान के उप विकास आयुक्‍त भूपेंद्र प्रसाद यादव की अध्‍यक्षता में  शनिवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में राज्य स्तरीय (अंतर जिला) हैण्डबॉल (अंडर-14/17/19) बालिका प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु गठित सभी कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। इस बैठक के दौरान जिला खेल पदाधिकारी सिवान के द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन वी०एम०एच० उच्च विद्यालय सिवान के प्रागंण में दिनांक 04.12.2023 से 06.12.2023 तक की जायेगी।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाडियों के आवासन की व्यवस्था वी०एम०एच० उच्च विद्यालय सिवान एवं खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन सिवान में की गयी है। उक्त अवधि में सुरक्षित एवं साफ-सफाई सहित वातावरण में खिलाडियों को अच्छे प्रदर्शन करने हेतु उचित सहयोग प्रदान करने के लिए अलग-अलग कोषांगों का गठन किया गया है। यथा-विधि व्यवस्था कोषांग-जिसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त सिवान द्वारा उन्हें निदेश दिया गया कि खेल के प्रारंभ एवं समाप्ति अवधि तक खेल परिसर एवं उसके आसपास में सुचारू विधि व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। स्वास्थ्य कोषांग-जिसके नोडल पदाधिकारी सिविल सर्जन सिवान है। उन्हें निदेश दिया गया कि आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुविधाओं के साथ कैम्प लगाना सुनिश्चित करेंगे।
स्वच्छता कोषांग-जिसके नोडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् सिवान को बनाया गया है। उन्हें निदेश दिया गया कि आयोजन स्थल एवं उसके आसपास बेहतर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, कीटनाशक का छिडकाव आदि की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। आवासन कोषांग-जिसके नोडल पदाधिकारी. जिला शिक्षा पदाधिकारी सिवान को बनाया गया है। जिन्हें निदेश दिया गया कि आयोजन में भाग लेने वाली खिलाडियों के निबंधन हेतु महिला शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ आवासन स्थल की समुचित निगरानी पर भी विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करेंगे।
मंच संचालन कोषांग-जिसके नोडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सिवान को बनाया गया है। जिन्हें निदेश दिया गया कि अपने स्तर से मंच संचालन हेतु योग्य शिक्षक/शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे। अंत में उप विकास आयुक्त सिवान द्वारा सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को पुरी जिम्मेवारी के साथ उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाने के लिए निदेशित किया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) सिवान, जिला खेल पदाधिकारी सिवान, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी सिवान, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एस०एस०९०) सिवान, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् सिवान, डी०पी०एम० स्वास्थ्य सिवान, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रखंड सिवान सदर एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।
यह भी पढ़े

Leave a Reply

error: Content is protected !!