मशरक की खबरें :पर्यवेक्षकों व प्रगणकों के साथ बीडीओ ने की समीक्षा बैठक
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

प्रथम चरण का जनगणना कार्य 31 मई तक पूरा किया जाना है और इसकी प्रगति,आंकड़ों की शुद्धता एवं मानवीय त्रुटियों को दूर करने के उद्देश्य से सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों की समेकित समीक्षा बैठक मशरक प्रखंड सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ पंकज कुमार ने की। बैठक में प्रत्येक सर्किल के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों की विस्तृत जांच की गई।
जांच के दौरान जिन स्थानों पर त्रुटि अथवा असंगति पाई गयी, वहां निर्धारित समय सीमा के भीतर सुधार करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ पंकज कुमार ने कहा कि समय पर त्रुटि सुधार नहीं करने तथा कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे नजरी नक्शा से मिलान कर प्रत्येक सर्किल की दोनों प्रतियां तैयार कर अगले दिन तक प्रखंड कार्यालय में जमा करें। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया आंकड़ों की पारदर्शिता और सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। वहीं आपकों बता दें जनगणना में लगनें वाला कीट उपलब्ध हो चुका है जो क्रम के अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है।
अनियंत्रित टेलर ट्रक ने पलानी, बिजली पोल और पेड़ में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
एनएच-227ए राम जानकी पथ पर मशरक थाना क्षेत्र के सियरभुक्का गांव में एक अनियंत्रित टेलर ट्रक सड़क किनारे बने पलानी, भूसा रखने वाले खोप तथा बिजली के पोल से टकराते हुए पेड़ में जा भिड़ा। दुर्घटना में पलानी, खोप, बिजली पोल और पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि रात का समय होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय ग्रामीण हरेराम राय ने बताया कि खाली टेलर ट्रक सिवान की ओर से आ रहा था।सियरभुक्का गांव के पास घुमावदार सड़क पर चालक वाहन की रफ्तार नियंत्रित नहीं कर सका। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से टकराया और पलानी व भूसा रखने वाले खोप को तोड़ते हुए एक बड़े पेड़ में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ भी टूटकर गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे हटवाकर आवागमन बहाल कराया। ग्रामीणों का कहना है कि चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में संपत्ति का नुकसान हुआ है, लेकिन किसी के घायल नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घुमावदार सड़क वाले इस हिस्से में चेतावनी संकेतक और गति नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
[
चाकूबाजी में दो व्यक्ति घायल
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक के बंगरा गांव में चाकूबाजी में घायल दो व्यक्तियों को घायल हालत में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायल बंगरा गांव निवासी 35 वर्षीय लालमोहन राय और 48 वर्षीय जय कुमार राय हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया।
मामले में थाना पुलिस से शिकायत दर्ज कराई गई। घटना के बारे में बताया गया कि लड़की का नम्बर मांगने पर पूछने के दौरान चाकूबाजी कर घायल कर दिया गया।
यह भी पढ़े
सीवान में यज्ञ देखकर लौट रहे अधेड़ को घर के पास बाईक ने मारी टक्कर,मौत
यादव टाइटल होने के कारण जेपी यादव शो बंद हुआ, नहीं मिला कोई स्पॉन्सर
बिहार में जमीन विवाद के चलते हत्या, अपराधियों ने दिनदहाड़े सिर में सटाकर मारी गोली
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत लेते अफसर-दलाल को निगरानी ने किया गिरफ्तार
