सिधवलिया की खबरें : महिला को मारपीट कर आभूषण चोरी किया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया,गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के बिशुनपुरा कोठी टोला में एक महिला को उसी गांव के कुछ लोगों ने मिलकर मारपीट किया तथा आभूषण और गहनों की चोरी कर लिया l जिसकी पुलिस ने उक्त लोगों पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l
बता दें कि 30 मई को बिशुनपुरा कोठी की सुमन देवी को उसी गांव के परशुराम साह,लालसा देवी,अंजली कुमारी ,निभा कुमारी सहित कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट किया एवं आभूषण सहित तीन लाख रुपए की चोरी कर भाग निकले l वहीं, पुलिस ने उक्त आरोपियों पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l
घर में रखे आभूषण नगदी के साथ नाबालिग को लेकर हुआ फरार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया,गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाने क्षेत्र के सलेमपुर गांव के एक व्यक्ति की नाबालिग पुत्री के साथ आभूषण और नगदी की चोरी कर उसी गांव के कुछ लोग फरार हो गए l उक्त व्यक्ति के बयान पर पुलिस ने उक्त लोगों पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l
बता दें कि गत 19 मई की अहले सुबह सलेमपुर के शाम की साह की नाबालिक पुत्री के साथ साथ आभूषण और बक्शे में रखे 20 हजार रुपए नगद मेरे ही गांव के बंटी कुमार,शंभू साह,मनीष कुमार,बिंदु देवी और गंगा सागर कुमार ने मिलकर लेकर फरार हो गए l काफी खोजबीन किया परंतु कोई पत्ता नहीं चला है l पुलिस ने शाम जी साह के बयान पर उक्त पाचों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है l
शराब के नशे में छ: आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया,गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर उत्पाद थाने की पुलिस ने बैकुंठपुर के खैरा आजम और रेवतिथ गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में छ: आरोपियों को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पाकर थाने क्षेत्र के खैरा आजम गांव में छापेमारी की गई जिसमें मजिस्टर राय,नागेन्द्र राय,सत्येंद्र प्रसाद,और रेवतिथ के शाह आलम,मनु कुमार और संजय कुमार को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी कर न्यायालय में भेज दिया l
यह भी पढ़े
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बांका में गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 31.2 किलों गांजा के साथ दो धराया
सहरसा मेंAI वीडियो पोस्ट करने वाले युवक पर FIR दर्ज
पटना में निगरानी विभाग ने फुलवारी शरीफ के राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 मरीजों की हुई जांच, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया संदेश
अमनौर में फ्लावर मिल में काम कर रहे वेल्डर को लगा करंट, हालत गंभीर
