मशरक की खबरें : दो बाइकों की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के चैनपुर में दो बाइकों की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने प्राथमिक उपचार किया।
घायलों में एक तरफ से छपरा के मुसहरी गांव निवासी स्व मुकुर्धवज साह का 47 वर्षीय पुत्र मेघनाथ साह, मेघनाथ साह की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और दूसरे तरफ से इसुआपुर के डोईला गांव निवासी बनारस महतो का 28 वर्षीय पुत्र बलिराम महंतों, बलिराम महंतों की 25 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी और 5 वर्षीय आयन कुमार हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार अपने अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे कि दोनों बाइक की टक्कर हो गई।
18 जुलाई से शामकौड़िया एवं राजापट्टी स्टेशन पर रुकेगी पटना–थावे–पटना सवारी गाड़ी
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
छपरा मशरक थावे रेल खंड पर रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर एवं सुगम यात्रा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए गाड़ी संख्या 55515/55516 पटना–थावे–पटना सवारी गाड़ी का शामकौड़िया एवं राजापट्टी स्टेशन पर दिनांक 18 जुलाई से प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है।
इस नई सुविधा का शुभारंभ सांसद महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।
नई समय-सारिणी के अनुसार गाड़ी संख्या 55515 पटना–थावे सवारी गाड़ी शामकौड़िया स्टेशन पर 16:46 बजे पहुँचेगी तथा 16:48 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके उपरांत यह राजापट्टी स्टेशन पर 17:13 बजे पहुँचकर 17:15 बजे प्रस्थान करेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 55516 थावे–पटना सवारी गाड़ी राजापट्टी स्टेशन पर 21:41 बजे पहुँचकर 21:43 बजे प्रस्थान करेगी तथा शामकौड़िया स्टेशन पर 22:05 बजे पहुँचकर 22:07 बजे प्रस्थान करेगी।
यह भी पढ़ें
मेडिकल फील्ड में लड़कों से ज्यादा लड़कियों की दिलचस्पी,क्यों?
बुलडोजर एक्शन पर पूर्ण रोक नहीं,क्यों?
वाहन जांच के दौरान देसी पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का ‘हाफ एनकाउंटर’
पति की हत्या में गिरफ्तार MVI पर गिरी गाज:निलंबन की अनुशंसा
बीडीओ 46 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जहानाबाद के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ₹5 हजार का इनामी बदमाश पटना से गिरफ्तार
