Headlines

हथियार के साथ वीडियो वायरल, छापेमारी में देसी कट्टा व 14 कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार

हथियार के साथ वीडियो वायरल, छापेमारी में देसी कट्टा व 14 कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मधेपुरा के पुरैनी में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में कारतूस बरामद,बरामद देसी कट्टा, कारतूस एवं गिरफ्तार आरोपित के साथ पुरैनी थाना पुलिस. प्रतिनिधि, पुरैनी, मधेपुरा सोशल मीडिया पर हथियार के साथ प्रदर्शन करते हुए वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद पुरैनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया.

 

उनके पास से एक देसी कट्टा एवं 14 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ प्रदर्शन का एक वीडियो प्राप्त हुआ था. वीडियो के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान फकरारही वार्ड संख्या 11 निवासी धर्मेंद्र राम, पिता विशुदेव राम तथा उनका भतीजा ज्योतिष कुमार, पिता सुनील राम को गिरफ्तार किया गया.

 

वायरल वीडियो में ज्योतिष कुमार हथियार के साथ प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक देसी कट्टा एवं 14 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

 

 

यह भी पढ़ें

बुलडोजर एक्शन पर पूर्ण रोक नहीं,क्यों?

वाहन जांच के दौरान देसी पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

  बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का ‘हाफ एनकाउंटर’

पति की हत्या में गिरफ्तार MVI पर गिरी गाज:निलंबन की अनुशंसा

बीडीओ 46 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जहानाबाद के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ₹5 हजार का इनामी बदमाश पटना से गिरफ्तार

  55 डेबिट कार्ड एवं मोबाईल के साथ अभियुक्त   गिरफ्तार 

सीवान में मोटर चोरी के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

बिहार में हर 2 महीने में बदलेंगे चेक पोस्ट प्रभारी, शराब तस्करों पर लगाम लगाने का एक्शन प्लान

Leave a Reply

error: Content is protected !!