बिहार टॉपर बनी सानी बसंतपुर की बेटी अमृता, पूरे बिहार में 9वा स्थान
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड अंतर्गत सानी बसंतपुर गांव की प्रतिभाशाली छात्रा अमृता कुमारी ने आर्ट्स संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में 9वां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
अमृता ने कुल 476 अंक प्राप्त कर टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है, जिससे पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है। वह गोपाल जी प्रसाद उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।
अमृता की इस उपलब्धि पर गांव सहित पूरे जिले में चर्चा जोरों पर है और लोग उसे बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़े
बिहार में जमीन सर्वे पर लगा ग्रहण, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित
ईरान ने दिखाया मिसाइलों का जखीरा,क्यों?
धुरंधर को बस फिल्म की तरह क्यों ले…जबकि ये सच्चाई बयां कर रही है
