सीवान की बेटियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया अपना परचम
श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 को आज दोपहर 1:30 बजे घोषित कर दिया। जिसमें तीनों संकाय के परिणाम एक साथ जारी किए गए। इस वर्ष 13.04 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था जिसमें कुल 85.19% छात्र सफल रहे हैं।

जिसमें छात्राओं का प्रतिशत 86.23% तथा छात्रों का प्रतिशत 84.09% रहा। इस वर्ष कुल 26 छात्रों ने टॉप किया जिसमें 19 छात्राएं तथा 7 छात्र टॉपर्स की श्रेणी में जगह बनाने में सफल रहे।

इस बार की परीक्षा में सिवान जिला अंतर्गत अलग-अलग प्रखंडों से छात्राओं ने बेहतर अंको के साथ सफलता प्राप्त की है जिसमें हसनपुरा प्रखंड के गायघाट निवासी जयप्रकाश प्रसाद की पुत्री खुशी कुमारी ने साइंस में 88% अंकों से, आंदर प्रखंड की सेंट्रल हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज आंदर की छात्रा व रघुनाथपुर प्रखंड के संठी गांव निवासी हनुमंत प्रसाद की सुपुत्री प्रियंका कुमारी ने कॉमर्स में 85.4% अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रौशन किया है।

रघुनाथपुर प्रखंड के हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज राजपुर की छात्रा व नरहन गांव निवासी धनंजय शर्मा की सुपुत्री लक्ष्मी कुमारी ने साइंस में 89.4% अंकों से, रघुनाथपुर प्रखंड के ही दिघवलिया निवासी अरविंद कुमार की पुत्री प्रीती कुमारी ने साइंस में 79.8% अंकों से तो वही पंजवार गांव निवासी अली अख्तर मियां की पुत्री अरीबा खातून ने आर्टस में 83% अंकों के साथ सफलता पाकर अपना परचम लहराया है।

इन सब की सफलता पर घर परिवार सहित गांव-जवार में भी खुशी का माहौल है सभी लोग लोगों ने बधाईयों के साथ इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़े
बिहार टॉपर बनी सानी बसंतपुर की बेटी अमृता, पूरे बिहार में 9वा स्थान
बिहार में जमीन सर्वे पर लगा ग्रहण, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित
ईरान ने दिखाया मिसाइलों का जखीरा,क्यों?
धुरंधर को बस फिल्म की तरह क्यों ले…जबकि ये सच्चाई बयां कर रही है
