Headlines

ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात वृद्ध की मौत, शव शिनाख्त के प्रयास जारी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा

ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात वृद्ध की मौत, शव शिनाख्त के प्रयास जारी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा

श्रीनारद मीडिया, के के सिंंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

एकमा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत छपरा–सीवान रेलखंड पर गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। घटना एकमा स्टेशन व महेन्द्रनाथ हाल्ट के बीच डाउन लाइन पर हुई, जहां रेलवे ट्रैक पर कटे हुए सिर व धड़ अलग हुए शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार मुकुंदपुर–वंशीछपरा रेलवे गुमटी से करीब 200 मीटर पश्चिम ट्रैक पर एक व्यक्ति के कटे होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रसूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
रसूलपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। घटनास्थल से सिर और धड़ अलग अवस्था में बरामद हुआ। मृतक लूंगी और कुर्ता पहने हुए था तथा उसके बाल सफेद थे। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुआ या फिर किसी कारणवश रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया था।
फिलहाल, रसूलपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।+

यह भी पढ़े

गौसपुर सीआरसी में विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शुरू

सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात ‘बजरंगी’ गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

कल गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद के उपलक्ष्य में मनाई जाएगी शिवाजी की जयंती

श्रीराम कथा में पंच पल्लव के पौधों के वितरण के साथ उनकी सेवा का भी दिलाया जाएगा संकल्प

Leave a Reply

error: Content is protected !!