सिधवलिया की खबरें : युवक को उसके ही गांव के कुछ युवकों ने चाक़ू मारकर घायल किया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

सिधवलिया थाने के सलेमपुर गांव के बखरी मोड़ के समीप बुधवार की शाम लहेरिया कट बाइक चलाने से मना करने पर एक युवक के उसी गांव के कुछ युवकों ने चाक़ू मारकर घायल कर दिया जिनका इलाज ट्रामा सेंटर मे चला, परन्तु नाजुक हालत देखते हुए चिकत्सकों ने गोपालगंज रेफर कर दिया l
सदर अस्पताल मे इलाज करने के बाद नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सको ने गोरखपुर रेफर कर दिया l ज्ञात हो कि सलेमपुर बखरी मोड़ पर उसी गांव के रोहित महतो और उसके साथ कुछ अन्य युवक लहेरिया कट बाइक तेज गति से
चला रहे थे कि उसी गांव के विशाल सहनी उन युवकों को तेज गति से लहेरिया कट बाइक नहीं चलाने का सुझाव दिया कि सभी बाइक सवार युवक मारने पीटने लगे l जब विशाल को पीटते देख उनका भाई राहुल सहनी बचाने आए l उक्त युवकों ने राहुल को भी चाक़ू से गोद कर घायल कर दिये और भाग निकले l ग्
मारपीट में महिला घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर थाने के महारानी गांव मे आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई ,जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे चल रहा है l ज्ञात हो कि महारानी गांव मे आपसी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने भूलन कुंवर को मारपीट कर घायल कर दिया,जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे चल रहा है l
…
तालाब में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
महम्मदपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में होली के बाद स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर गांव के कुछ युवक होली खेलने के बाद तालाब में स्नान करने गए थे। इसी दौरान प्रमोद राय का 16 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार और मानसी राय का 17 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में मौजूद दोस्तों ने जब दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों को तालाब से बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलने पर महम्मदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
गुरुवार को जब चाचा-भतीजे की अर्थी एक साथ उठी तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजन दहाड़ मारकर रो रहे थे और गांव के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध थे। होली के त्योहार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गया l
बसंत का त्योहार होली शांतिपूर्वक सम्पन्न
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
बसंत का त्योहार होली शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया l इसके पूर्व संध्या होलिका दहन कर पारम्परिक होली गीत गाए गए l वहीं, बुधवार को अहले सुबह से ही बच्चे,बूढ़े तथा नवजवान होली के रंग मे रंगना आरम्भ कर दिये तथा दिन ग्यारह बजे के बाद पुरा होली के रंग मे रंग गए l युवा रंगों के साथ धूल, कीचड़ तथा गोबर – मिट्टी भी एक दूसरे को लगाया तथा कहीं कहीं कुर्ता फाड़ होली भी मनाए l
सभी लोग दोपहर के बाद नहा धोकर अबीर गुलाल लगाकर होली मनाए l सुबह दस बजे से रात्रि प्रहर ढोल झाल मजीरे बजाकर पारम्परिक होली गीत गाए तथा होली गीत के धुन पर ठुमके भी लाया l मिलाजुलाकर होली पर्व शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया ,कही कोई अप्रिय घटना नही हुई l
यह भी पढ़े
गौसपुर सीआरसी में विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शुरू
सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात ‘बजरंगी’ गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
कल गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद के उपलक्ष्य में मनाई जाएगी शिवाजी की जयंती
श्रीराम कथा में पंच पल्लव के पौधों के वितरण के साथ उनकी सेवा का भी दिलाया जाएगा संकल्प
